1Diwali Decoration: दिवाली में साफ-सफाई और सजावट का खास महत्व होता है। पूरे घर की कई दिनों पहले से सफाई शुरु हो जाती है साथ ही बाजारों में साज-सज्जा के कई तरह के सामान मिलने लगते है। दिवाली रंगों की रोशनी में सराबोर होने का त्योहार है।
2अगर आप इस बार कुछ अलग हटकर डेकोरेट करना चाहते हैं, तो हमारे पास बहुत आइडियाज हैं। इन अनोखे दिवाली डेकोरेशन आइडियाज के साथ आप अपने घर को यूनिक लुक दे सकते हैं।
3दिवाली में रंगोली जरुर बनाए, इससे घर को न्यू लुक मिलेगा। वैसे तो आमतौर पर रंगों से रंगोली बनाई जाती है, लेकिन इस बार आप दीयों की जगमगाती रोशनी की मदद से रंगोली बनाए। या फिर आप आर्टिफिशियल रंगोली भी खरीद सकते है यह बाजार में आसानी से मिल जाती है।
4दिवाली की सजावट के लिए मार्केट में अट्रेक्टिव लाइट उपलब्ध हैं। लेकिन इन दिनों टी लाइट होल्डर और लालटेन ट्रेंड में हैं। उन्हें जलाने के बाद दीवारों पर एक शैडो बनती है। इससे घर काफी सुंदर दिखता है। इन्हें आप घर की छत, बालकनी या हॉल में लगा सकते हैं।
5घर में सजावट के लिए इंडोर प्लांट्स की मदद भी ले सकते है। पीस लिली, एरिका पाम, स्नेक प्लांट और पोथोस कुछ बेहतरीन प्लांट ऑप्शन हैं। इन्हों आप अलग-अलग डिजाइन और शेप के प्लांटर्स में लगा सकते हैं। ऐसा करने से घर को भी नया लुक मिलेगा और घर जल्दी सजेगा भी।
6फूलों की मदद से आप घर को जल्दी और आसान तरीके से सजा सकते हैं। बस आपको गेंदे और गुलाब के फूलों की मालाओं को सीढ़ी की रेलिंग पर लपेटना होगा। फूलो का तोरण बनाकर मुख्य द्वार पर लगा दें। गुलाब की कुछ पंखुड़ियां तोड़ कर पानी भरे एक सुंदर कटोरे में डाल दें। फूलों की खुशबू से घर महक उठेगा।