1 मशहूर टीवी एक्टर वैशाली ठक्कर (Vaishali Takkar) की मौत के बाद टेलीविजन जगत में सन्नाटा हो गया है। वैशाली ने अपने घर में फांसी लगाकर सुसाइड किया है। पुलिस को वैशाली के कमरे से सुसाइड नोट भी मिला है। जानिए वैशाली से जुड़ी कुछ बातें...
2 1. 29 साल की वैशाली ठक्कर काफी खुशहाल जिंदगी जीती थी। ऐसे में उनकी आत्महत्या करने की खबर ने सभी को हैरान कर दिया है।
3 2. वैशाली घूमने की बेहद शौकीन थी। वह अक्सर इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर अपनी ट्रेवलिंग से जुड़ी वीडियोज शेयर किया करती थीं।
4 3.ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल से वैशाली ठक्कर ने अपने करियर की शुरुआत की थी। इसमें वैशाली ने संजना का रोल निभाया था।
5 4.वैशाली को पॉपुलैरिटी ससुराल सिमर का सीरियल में अंजलि भारद्वाज के रोल से मिली। इसके अलावा वैशाली सुपर सिस्टर्स और ये है आशिकी जैसे सीरियल में भी अभिनय करती दिखाई दी थी।
6 5. वैशाली की साल 2021 में सगाई हुई थी। उनके होने वाले पति का नाम डॉक्टर अभिनंदन सिंह था। उनकी सगाई में सिर्फ उनके परिवार के लोग ही शामिल हुए थे।
7 6. वैशाली ने बताया था कि सगाई के करीब एक महीने बाद ही उन्होंने सगाई तोड़ दी थी। साथ ही एक्ट्रेस ने सगाई का वीडियो भी इंस्टाग्राम से हटा दिया था।