1 भारत अपने प्राचीन मंदिरों के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। इसके साथ ही यहां छोटे-बड़े अनगिनत मंदिर हैं जो अपनी संस्कृति, मान्यताओं या सिद्धि की वजह से जाना जाता है। तो चलिए आज हम आपको देश में ऐसे रहस्यमय मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपनी परंपराओं, मान्यताओं और रहस्यमयी कारणों की वजह से काफी प्रसिद्ध हैं।
2 वीरभद्र मंदिर : यह मंदिर भी भारत के सबसे रहस्यमयी मंदिर में इसे शामिल किया गया है, इसकी खास बात यह है कि यह 70 बड़े स्तम्भों में एक स्तम्भ मंदिर की छत को तो छूता है, लेकिन जमीन से उठा रहता है। इसके अलावा पिलर को हैंगिंग पिलर भी कहते हैं।
3 स्तंभेश्वर महादेव मंदिर: गुजरात में स्थित स्तंभेश्वर मंदिर है। इसके बारे में कहा जाता है कि यह मंदिर दिन में कुछ समय पहले पूरी तरह से गायब हो जाता है। यह अरब सागर और कैम्बे की खाड़ी के तट के बीच मौजूद है जो हाई टाइड के दौरान रोजाना पानी में डूब जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस मंदिर को भगवान शिव के पुत्र कार्तिकेय ने बनवाया था।
4 उज्जैन मंदिर: इस मंदिर के बारे में कहा जाता है कि राजा भोज के काल से ही यहां कोइ राजा नहीं रुकता है। इसके अलावा बड़े राजनीतिक पद पर बैठे जनप्रतिनिधि भी यहां पर रात में नहीं ठहरते है। यहां तक कि इस मंदिर के बारे में कहा जाता है उज्जैन आकाश और धरती का केंद्र है।
5 कामाख्या देवी मंदिर: यह मंदिर गुवाहटी में स्थित है। यह पहाड़ी पर मौजूद कामाख्या देवी मंदिर मां दुर्गा के 51 शक्तिपीठों में आता है। ऐसा माना जाता है यहां कि गर्भग्रह से बहने वाला झरना उन दिनों में लाल हो जाता है। वहीं, भक्तों को प्रसाद के रूप में पत्थर की मूर्ती को ढकने वाला लाल कपड़ा काटकर दिया जाता है।