1 अपनी आवाज और म्यूजिक से पूरी दुनिया में लोगों के दिलों पर राज करने वाले ऑस्कर विनर म्यूजिशियन एआर रहमान आज अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में आज हम आपको इस मशहूर सिंगर के जीवन से जुड़ी कुछ दिलचस्प जानकारियां देने जा रहे हैं। शायद आप न जानते हों कि एआर रहमान का असली नाम कुछ और है और इनका जन्म एक हिंदू परिवार में हुआ था। जी हां, ऐसी ही कुछ दिलचस्प जानकारियां आज हम बताने जा रहे हैं...
2 भारतीय सिनेजगत के नामी म्यूजिशियन, एआर रहमान का जन्म मद्रास में एक हिंदू परिवार में हुआ था। उनके पिता आर.के. शेखर तमिल, मलयालम फिल्मों से जुड़े हुए थे एक मशहूर संगीतकार थे। एआर रहमान का असली नाम दिलीप कुमार है। लेकिन उनको खुद अपना असली नाम पसंद नहीं है।
3 मशहूर म्यूजिशियन एआर रहमान महज 9 साल के ही थे जब उनके पिता का निधन हो गया। इसके बाद उनकी मां ने उनके पिता के वाद्य यंत्रों को किराए पर देकर मिलने वाले पैसों से जैसे-तैसे अपना खर्च चलाया करती थी। एआर रहमान इन यंत्रों को बजाना जानते थे, इसीलिए वो हर उस जगह जाते थे जहां ये यंत्र भेजे जाते थे।
4 नामी संगीतकार ने अपनी बायोपिक में इस बात का खुलासा किया था कि उन्हें ये नाम उनके गरीबी के दिनों की याद दिलाता है। एआर रहमान ने अपने कैरियर की शुरुआत फिल्म रोजा में दिया था। इस फिल्म के संगीत ने भारतीय सिनेजगत में तूफान ला दिया था। फिल्म के निर्देशक मणिरत्नम ने एआर रहमान को पहला मौका दिया था।
5 बता दें कि ऑस्कर के लिए निर्देशक मणिरत्नम उन्हें एक बेहतरीन सूट गिफ्ट करना चाहते थे, मगर एआर रहमान ने इसे लेने से मना कर दिया था। उन्होंने ऑस्कर के लिए अपनी पत्नी सायरा की ओर से तैयार करवाई गई शेरवानी को पहना था। एआर रहमान का जादू हिंदी सिनेमा के अलावा हॉलीवुड फिल्मों में भी देखेने को मिलता है। उनकी फिल्म कपल्स रीट्रीट को बेस्ट म्यूजिक स्कोर के लिए बीएमई अवॉर्ड भी मिला था।