1 बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत मंगलवार को मुंबई के मशहूर श्री सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची। बता दें गणपति दर्शन के लिए कंगना ने मराठी लुक में नजर आई। दर्शन करने के बाद एक्ट्रेस के चेहरे पर अलग सी खुशी दिखाई दी। जिसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं।
2 कंगना रनौत जब श्री सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन करने पंहुची तो उन्होनें महाराष्ट्रियन कपड़े पहने थे। इसके साथ ही अदाकारा ने अपने कंधे पर केसरिया रंग का गमछा रखा था। बता दे कि कंगना ने मंदिर के बाहर हाथ उठाकर सभी का अभिनंदन और उन्हें प्रणाम किया।
3 कंगना का यह मराठी लुक काफी चर्चा का विषय बना है। एक्ट्रेस ग्रीन कलर की ट्रेडिशनल बॉर्डर वाली पैठनी साड़ी पहने नजर आई। उन्होंने इस ट्रेडिशनल साड़ी को मॉडर्न स्टाइल से कैरी किया हुआ था। बता दें कि पैठनी साड़ी महाराष्ट्र के औरंगाबाद की संस्कृति की खास पहचान है और कंगना रनौत इस लुक में बेहद खूबसूरत दिख रही थी।
4 बॉलीवुड एक्ट्रेस का कहना है कि मुंबई आने के लिए या रहने के लिए मुझे सिर्फ गणपति बप्पा की अनुमति चाहिए और मैं यहां सिर्फ उनकी अनुमति लेने ही आई हूं। इसके अलावा उन्होनें ये भी कहा की उन्हें किसी और की अनुमति की जरूरत नहीं है।
5 जानकारी के लिए बता दे कि कंगना रनौत कोरोना वायरस की वजह से अपने होमटाउन चली गई थी और बीते दिन ही वो मुंबई आई हैं। इसके अलावा अदाकारा कंगना रनौत काफी लम्बे समय से विवादों में भी घिरी हुई हैं। उन्हें लगातार किसी न किसी वजह से लोगों को गुस्से का सामना करना पड़ा है। इस समय वो किसानों के निशाने पर हैं।