1 दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल आज अपना 52वां जन्मदिन मना रहें हैं। अलग-अलग राज्यों के राजनेता उन्हें सोशल मीडिया के द्वारा बधाई दे रहे हैं। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे है अरविंद केजरीवाल से जुडी कुछ ऐसी दिलचस्प बातें जी शायद आज से पहले आप नहीं जानते होंगे। तो चलिए जानते है...
2 बता दें कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल हरियाणा के रहने वाले हैं। उनका जन्म हरियाणा के सिवानी में हुआ था। उनके पिता का नाम गोबिंद राम केजरीवाल था, पेशे से वह भी एक इंजीनियर थे। मां का नाम गीता देवी था। एक साधारण से इंजीनियर के परिवार में जन्मे केजरीवाल तीन भाईओं और एक बहन में से एक हैं। केजरीवाल का बचपन सोनीपत, गाजियाबाद और हिसार में बीता है।
3 सीएम अरविंद केजरीवाल ने डिग्री आईआईटी खड़गपुर से मेकेनिकल इंजीनियरिंग में ली हैं। पढ़ाई पूरी होने के बाद उन्होंने टाटा स्टील में नौकरी हासिल की, पर जल्दी ही सिविल सर्विस की तैयारी के लिए नौकरी छोड़ दी। उसके बाद 1993 में सिविल सेवा परीक्षा पास की और भारतीय राजस्व सेवा में शामिल हो गए।
4 सीएम अरविंद केजरीवाल ने डिग्री आईआईटी खड़गपुर से मेकेनिकल इंजीनियरिंग में ली हैं। पढ़ाई पूरी होने के बाद उन्होंने टाटा स्टील में नौकरी हासिल की, पर जल्दी ही सिविल सर्विस की तैयारी के लिए नौकरी छोड़ दी। उसके बाद 1993 में सिविल सेवा परीक्षा पास की और भारतीय राजस्व सेवा में शामिल हो गए।
5 1993 में मसूरी में लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी में प्रशिक्षण के दौरान उनकी मुलाकात अपनी साथी आईआरएस अधिकारी सुनीता से हुई। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद केजरीवाल की पोस्टिंग दिल्ली में हुई। उसके बाद साल 1995 में उन्होंने सुनीता से शादी कर ली। अरविंद केजरीवाल और सुनीता के दो बच्चे हैं, एक बेटा जिसका नाम पुलकित और एक बेटी हैं जिसका नाम हर्षिता हैं।