1 भगवान बुद्ध का जन्म वैशाख मास की पूर्णिमा को हुआ था। वही, इस पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा कहा जाता है। ऐसे में देशभर में आज यानि 7 मई 2020 को बुद्ध पूर्णिमा का पर्व मनाया जा रहा है।
2 बौद्ध अनुयायियों के साथ-साथ हिंदुओं के लिए भी बुद्ध पूर्णिमा खास पर्व है।
3 हिन्दू धर्म में गौतम बुद्ध को भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है। वही, अधिकांश लोग नेपाल के लुम्बिनी नामक स्थान को बुद्ध का जन्म स्थान मानते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि गौतम बुद्ध ने बौद्ध धर्म की स्थापना की थी और शांति का संदेश दिया था।
4 बुद्ध पूर्णिमा के दिन मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। सभी बुद्ध की प्रतिमा का जलाभिषेक करते है और फल-फूल, धुप इत्यादि चढाते हैं। वही, बौद्ध श्रद्धालु इस दिन जरूरतमंदों की सहायता करते हैं और कुछ श्रद्धालु इस दिन जानवरों-पक्षियों को भी पिंजरों से मुक्त करते है और विश्वभर में स्वतंत्रता का सन्देश फैलाते हैं।
5 आपको बता दें कि गौतम बुद्ध की मृत्यु, उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में 80 वर्ष की आयु में हुई थी।