मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए यह ऐलान किया है कि दिल्ली में आज से एक स्पेशल अभियान शुरू किया जा रहा है। जिसका नाम 'जहां वोट वहां वैक्सीनेशन' है। इसके साथ ही 45 साल से अधिक लोगों के लिए यह अभियान शुरू किया जा रहा है।
सीएम केजरीवाल ने कहा कि अगर वैक्सीन की कमी नहीं हुई तो इस अभियान के तहत 4 हफ्तों में 45 साल से अधिक सभी लोगों को दिल्ली में वैक्सीन लगा दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत हम लोगों के घर-घर जाएंगे और कहेंगे कि जहां आप वोट डालने जाते हो आप वहीं जाएं और वहां पर आपके वैक्सीनेशन का हमने इंतजाम किया हुआ है। इसके साथ ही आज से दिल्ली के 70 वार्ड से ये शुरू किया जाएगा। हर हफ्ते 70 वार्ड में ये अभियान किया जाएगा।
आपको बता दें कि आज जिन 70 वार्ड में ये अभियान शुरू किया जा रहा है, वहां के बूथ लेवल ऑफिसर को आज ट्रेनिंग दी जा रही है। ये BLO अगले 2 दिन हर घर में जाकर पूछेंगे कि 45 साल से अधिक के लोग कौन है, क्या उन्हें वैक्सीन लग चुकी है अगर नहीं तो वो उन्हें वैक्सीन लगवाने का स्लॉट देकर आएंगे।