यूपी के जौनपुर जिलें में रविवार को नई नवेली दुलहन की गाड़ी जैसे ही दरवाजे पर पहुंची वैसे ही महिलाओं ने मंगलगान शुरू किया। कुछ देर बाद वाहन से नीचे उतरते हुए दुल्हन न दुल्हे को जोरदार थप्पड़ मारा और दुल्हन का लिवास उतारकर सादे कपड़े में अपने मायके चली आई। इसके साथ ही थाने पर घंटों चली पंचायत के बाद भी कोई नतीजा नहीं निकला। यह मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है।
वहीं, पहले तो लोगों ने सोचा कि दुल्हन पर कोई प्रेती बाधा चल रही है। झाड़फूंक के लिए ओझा भी बुला लिया गया। दूल्हा पक्ष का कहना है कि उसने खुद स्वीकार किया कि उसका एक युवक से वर्षो से प्रेम प्रसंग चला आ रहा है। वह उसी के साथ रहना चाहती है। फिर बधू पक्ष के लोगों को बुलवाकर मामला थाने लाया गया। घंटो चली पंचायत के बाद भी दुल्हन राजी नहीं हुई। बाद में वह दुल्हन का जोड़ा उतार सादे लिबास में वापस मायके लौट गई।