जैसा की आप जानते है नवरात्रि एक हिंदू पर्व है। ऐसे में देवियों की पूजा की जाती है। इस दौरान भक्तजन उपवास रखते है। आपको बता दें कि 'नवरात्रि' एक संस्कृत शब्द है, जिसका अर्थ होता है नौ रातें। इन नौ रातों और दस दिनों के दौरान देवी के नौ रूपों की पूजा की जाती है। दसवां दिन दशहरा के नाम से प्रसिद्ध है। नवरात्रि के नौ रातों में तीन देवियों - महालक्ष्मी, महासरस्वती या सरस्वती और दुर्गा के नौ स्वरुपों की पूजा होती है जिन्हें नवदुर्गा कहते हैं। इन नौ रातों और दस दिनों के दौरान देवी के नौ रूपों की पूजा की जाती है।
जानिए किस दिन किस देवी की होती है पूजा और क्या है उनका अर्थ
1 - शैलपुत्री
अर्थ- पहाड़ों की पुत्री होता है।
2 - ब्रह्मचारिणी
अर्थ- ब्रह्मचारीणी।
3 - चंद्रघंटा
अर्थ- चाँद की तरह चमकने वाली।
4 - कूष्माण्डा
अर्थ- पूरा जगत उनके पैर में है।
5 - स्कंदमाता
अर्थ- कार्तिक स्वामी की माता।
6 - कात्यायनी
अर्थ- कात्यायन आश्रम में जन्मि।
7 - कालरात्रि
अर्थ- काल का नाश करने वली।
8 - महागौरी
अर्थ- सफेद रंग वाली मां।
9 - सिद्धिदात्री
अर्थ- सर्व सिद्धि देने वाली।