आज सबुह मास्टरमाइंड विकास दुबे एनकाउंटर में मारा गया हैं।आठ पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाले विकास दुबे को गुरुवार को उज्जैन से गिरफ्तार किया गया था। लेकिन जब विकास दुबे को STF की गाड़ी लेकर जा रही थी,उस समय एक दुर्घटना के दौरान गाड़ी पलट गई और इसी मौके का फायदा उठा कर विकास ने भागने की कोशिश की व पुलिस का हथियार भी छीना था. जब पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई में विकास दुबे को गोली लगी।
पूरे देश में विकास दुबे के एनकाउंटर से सनसनी फैल गई है.ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्स भी ये एनकाउंटर देख हैरान रह गए हैं। और कई बॉलीवुड सितारों ने इस एनकांउटर पर तो हैरानी जताई ही हैं,इसके अलावा उन्होंने उन लोगों को भी निशाने पर लिया जो कई मौकों पर बॉलीवुड फिल्मों को कोसते हैं। इस बीच तापसी पन्नू ने ट्वीट कर कहा हैं- क्या बात है ये तो हमने कभी सोचा ही नहीं था, और फिर हम लोग बॉलीवुड पर ये आरोप लगाते हैं कि वो वास्तविकता से दूर है।
बता दें कि गिरफ्तारी से लेकर विकास दुबे के एनकाउंटर तक,सारी चीजें काफी फिल्मी जा रही थी।सबसे पहले तो विकास का कानपुर से उज्जैन तक का सफर तय करना। उसके बाद उज्जैन में 'मैं ही हूं विकास दुबे कानपुर वाला' बोलना,फिर अब इस अंदाज में एनकाउंटर होना। ये सभी घटनाएं देखने के बाद बहुत लोगों को ये सब कुछ एक फिल्मी कहानी जैसा लग रहा है. और तापसी भी अपने ट्वीट के जरिए इसी तरफ इशारा कर रही हैं।