मुंबई की तुलना पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) से करना कंगना रनौत को काफी मंहगा पड़ा। आज सुबह मुंबई के लिए रवाना हुई अभिनेत्री के अपने घर पहुंचने से पहले ही बीएमसी ने कंगना के ऑफिस के अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया है। जिसके बाद एक्ट्रेस ने बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। वही, कंगना की याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने दफ्तर पर तोड़फोड़ पर रोक लगा दी और बीएमसी से जवाब मांगा है। इस बीच अब अभिनेत्री के सपोर्ट में सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति उतरी हैं।
श्वेता ने बुधवार को ट्वीट कर लिखा, ‘आज मैं कंगना रनौत के साथ खड़ी हूं। कंगना न सिर्फ खुद के लिए चीजें बना रही हैं बल्कि कई महिलाओं के लिए उम्मीद की किरण बन रही हैं। उनके साथ, आप, मैं, हम सब कर सकते हैं। यह पैट्रिआर्की है, महिला की इज्जत को मिट्टी में मिलाना, उसके द्वारा बनाई चीजों को तोड़ना और सेल्फ रिस्पेक्ट को चोट पहुंचाना।’