एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती की सुशांत केस में मुसीबत बढ़ती जा रही हैं। इस मामले की जांच अभी तक सिर्फ बिहार पुलिस कर रही थी, लेकिन अब ईडी ने भी रिया से पुछताछ करने का फैसला ले लिया हैं। इसी बीच एक सवाल सभी के मन में हैं कि इतने समय से रिया कहां थी? बिहार पुलिस का लगातार कहना था कि रिया फरार हैं।
बताया जा रहा है कि रिया चक्रवर्ती कुछ दिनों से किसी गुप्त जगह पर रह रही थी। खबरों के मुताबिक रिया अब अपने मुंबई वाले अपार्टमेंट प्राइम रोज लौट आई हैं। ऐसे में 7 अगस्त को ईडी की पुछताछ में रिया शामिल हो सकती हैं।
लेकिन बिहार पुलिस एक्ट्रेस रिया के व्यवहार से काफी नाराज दिख रही हैं। इसकी वजह हैं रिया से पटना पुलिस संपर्क बातचीत नहीं कर पा रहीं। उनका फोन नहीं लग पा रहा हैं। ऐसे में पुलिस सवाल कर रही है कि वे जांच करे तो करे कैसे? बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने तो यहां तक कहा है कि रिया चक्रवर्ती सुशांत सिंह मामले में फरार हैं। रिया चक्रवर्ती मुंबई पुलिस के संपर्क में हो सकती है मगर पटना पुलिस के संपर्क में नहीं है। हम उनकी तलाश कर रहे हैं।
ऐसे में अब रिया की बात की जाए तो वो पटना पुलिस की जांच से नाखुश हैं। वह चहाती हैं कि इस मामले की जांच सिर्फ मुंबई पुलिस करें। उनके वकील भी कोर्ट में यही दलील दे रहे हैं कि एक ही मामले की जांच दो अलग-अलग जगह नहीं की जा सकती हैं। वही मुंबई पुलिस की बात की जाए तो वो भी बिहार पुलिस की हस्तक्षेप पसंद नहीं कर रही हैं।