मॉरीसस पहुंचे PM मोदी ,बिहारी रिवाज से हुआ भव्य स्वागत,भोजपुरी भाषा में PM ने किया पोस्ट
PM मोदी एक दिवसीय दौरे पर मॉरीसस पहुंचे जहां भोजपुरिया अंदाज में प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान भारतीय समुदाय की महिलाओं ने ‘गीत गवई’ नामक पारंपरिक बिहारी सांस्कृतिक प्रस्तुति के माध्यम से उनका सम्मान किया। बता दें कि ‘गीत गवई’ एक पारंपरिक भोजपुरी संगीत समूह है, जो भारत के बिहार- उत्तर प्रदेश की महिलाओं द्वारा मॉरीशस में लाई थी। तबसे यह परम्परा और संस्कृति के तौर पर निभाया जाता है।
भारतीयों ने PM मोदी का किया भव्य स्वागत
मॉरीसस दौरे पर भारतीयों ने PM मोदी का भव्य स्वागत किया जिसमे महिलाओ द्वारा ‘गीत गवई’ गाकर PM मोदी का स्वागत किया जिससे PM मोदी भी भोजपुरी से भाव-विभोर हो गए और उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर भोजपुरी अंदाज में पोस्ट करते हुए लिखा की "मॉरीशस में यादगार स्वागत भइल। सबसे खास रहल गहिरा सांस्कृतिक जुड़ाव, जवन गीत - गवई के प्रदर्शन में देखे के मिलल। ई सराहनीय बा कि महान भोजपुरी भाषा मॉरीशस के संस्कृति में आजुओ फलत-फूलत बा और मॉरीशस के संस्कृति में अबहियो जीवंत बा।" PM मोदी का का ये भोजपुरिया अंदाज देखकर मॉरीसस में रह रहे भारतियों में भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
PM मोदी ने जताया आभार
मॉरीसस दौरे पर हुए भव्य स्वागत सम्मान के लिए PM मोदी ने सबका आभार व्यक्त किया। PM मोदी ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा की “ मॉरीशस पहुंच गया हूं। मैं अपने मित्र प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम का आभारी हूं, जिन्होंने हवाई अड्डे पर मेरा विशेष स्वागत किया। यह यात्रा एक मूल्यवान मित्र से मिलने और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग के नए रास्ते तलाशने का एक शानदार अवसर है।”