सुशांत सिंह राजपूत मामले को लेकर मुंबई पुलिस और बिहार पुलिस के बीच चल रही घमासान इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई हैं। इस मामले की मुख्य आरोपित रिया चक्रवर्ती पटना पुलिस की एसआईटी के रडार पर हैं। सूत्रों की मानें तो रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तारी का डर हैं। इसलिए ही अब तक रिया पटना पुलिस के सामने नहीं आयी हैं और तीन बार अपना ठिकना भी बदल चुकी हैं।
खबरों के मुताबिक मुंबई पुलिस रिया को ठिकाना बदलने में मदद कर रही हैं। दूसरी ओर पटना पुलिस की एसआईटी भी रिया चक्रवर्ती पर लगातार नजर रख रही है। । पुलिस सूत्रों की मानें तो इस वक्त रिया कहां हैं इस बात की जानकारी भी एसआईटी को मिल चुकी हैं। जल्द ही रिया पर बड़ी कार्रवाई हो सकती हैं।
बताया जाता हैं कि रिया चक्रवर्ती की सियासी महकमे में अच्छी-खासी जान पहचान हैं। महाराष्ट्र के कद्दावर नेता के साथ भी रिया के अच्छे संबंध हैं। यही वजह हैं जो मुंबई पुलिस उसे बचाने में जुट गयी है। जिस समय सुशांत केस मुंबई के हाथ में था तब रिया को पता था कि उसे कुछ नहीं होगा पर जैसे ही केस पटना पुलिस के पास मामला दर्ज होने के बाद जांच की आंच उस तक पहुंच गयी।