Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज के श्रीराम औद्योगिक अनाथालय से शुक्रवार को नौ लड़कियां भाग गई। जब इस बात की जनाकारी अनाथालय को पता चली तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस की जांच पडताल के कुछ देर बात 2 लड़कियां मिल गई व अब 7 लड़कियों की तलाश जारी है।
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए दो सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। कमेटी को दो दिन में रिपोर्ट देनी है। वहीं दूसरी तरफ अनाथालय में रह रही लड़कियों और नवजात शिशु को मोहान रोड स्थित राजकीय बालिका सुधार गृह शिफ्ट कर दिया गया है।
खबरों के मुताबिक अनाथालय से कुल 9 लड़कियां बाथरूम की जाली काटकर शुक्रवार सुबह तड़के बाहर निकल गई थी। कहा जा रहा है कि अनाथालय से भागी लड़कियों ने बाथरूम की ग्रिल, आरी की पत्ती से काटी थी।
बता दें कि यह अनाथालय वर्ष 1911 से चल रहा है। यहां पर अभी 40 लड़कियां और दो नवजात रह रहे हैं, लेकिन 9 लड़कियों के भागने के बाद 33 लड़कियों समेत नवजात बच्चों को सरकारी संरक्षण में शिफ्ट कर दिया गया है।