सावन महीने की शुक्ल पंचमी को नाग पंचमी मनाई जाती हैं। नाग पंचमी को पूरे देश में मनाया जाता हैं। खासतौर से बड़े शिव मंदिर और आदिवासी इलाकों में इसका ज्यादा चलन हैं। इस बार नाग पंचमी 25 जुलाई को मनाई जाएगी। इस दिन नागों को पूजा जाता हैं। ऐसा कहा गया हैं कि इस दिन अगर नागों को सच्चे मन से दूध चढ़ाया जाता हैं तो भोलेनाथ खुश हो जाते हैं और सर्पदंश का खतरा भी कम हो जाता हैं। नाग पंचमी के दिन लोग गोबर से अपने घरों में नाग बनाकर उनकी पूजा करते हैं। वही, अगर इस दिन नाग दिख जाए तो उसे बेहद ही शुभ माना जाता हैं। आज हम आपको बताने जा रहे है नाग पंचमी 2020 का शुभ मुहूर्त। तो चलिए जानते हैं...
इस बार नाग पंचमी का शुभ मुहूर्त सुबह 5 बजकर 42 मिनट से 8 बजकर 24 मिनट तक हैं. ऐसा बताया जाता हैं कि नाग पंचमी पर उस नाग की पूजा नहीं करनी चाहिए जिसे सपेरे द्वारा पकड़ा गया हो। ऐसा इसलिए कि जिन नागों को सपेरे पकड़ते हैं उनके दांत तोड़ दिए जाते हैं। वो शिकार करने लायक नहीं रहते हैं और बाद में उनकी मृत्यु हो जाती है। अगर ऐसे नागों की पूजा की जाए तो उनका पाप जो पूजन कर रहा है उसे लगता है। नाग पंचमी पर नागों को दूध नहीं पिलाया जाता हैं क्योंकि दूध पीने से नागों की मृत्यु हो जाती है।
इसके अलावा नाग पंचमी के दिन मिट्टी की खुदाई पूरी तरह से प्रतिबंधित होती हैं। वहीं, इस दिन तवा भी चूल्हे पर नहीं चढ़ाना चाहिए। क्योंकि नाग का फन तवे जैसा होता है इसलिए माना जाता हैं कि इस दिन तवे को चूल्हे पर चढ़ाने से नाग के फन को आग पर रखने जैसा होता हैं।