Chandrayaan-3: 23 अगस्त को चंद्रयान -3 मिशन के चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग के बाद से भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) लगातार चंद्रमा के सतह की वो हर छोटी-बड़ी जानकारी दे रहा है, जिसका कुछ न कुछ मतलब है। अभी हाल ही में एक बार फिर इसरो ने चंद्रयान -3 मिशन के प्रज्ञान रोवर का चंद्रमा की सतह पर “मजेदार अठखेलियां” का एक वीडियो साझा किया। लैंडर के कैमरे से कैद किए गए वीडियो में रोवर सुरक्षित रास्ते की तलाश में घूमता दिख रहा है।