Indian railway news : त्योहारों पर घर जाना एक बड़ी चुनौती बन गयी है। कई बार लोग टिकट नहीं मिलने पर घर नहीं पहुंच पाते ऐसे में इंडियन रेलवे ने बड़ी सौगात दी है। जिससे होली पर घर जाने वालों को कोई परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। और टिकट मिलना भी आसान हो जाएगा। इंडियन रेलवे ने होली को लेकर स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। जो की घर जाने वालों के लिए किसी सौगात से कम नहीं है। इंडियन रेलवे के इस फैसले से होली पर घर जाने वालो ने बहुत सराहा है।
स्पेशल ट्रेने चलाने का है फैसला -
इंडियन रेलवे ने बिहार - झारखंड से लेकर देश के अलग - अलग हिस्सों में आठ ट्रेने चलाएगी। जिसमे 03417 मालदा टाउन-उधना होली स्पेशल 16 व 22 मार्च 2025 (दो ट्रिप) को मालदा टाउन से 12:20 बजे रवाना होगी। और तीसरे दिन 00:45 बजे उधना पहुंचेगी। फिर यही ट्रेन 03418 उधना-मालदा टाउन होली स्पेशल 18 व 24 मार्च (दो ट्रिप) को उधना से 12:30 बजे रवाना होगी और तीसरे दिन 02:55 बजे मालदा टाउन पहुंचेगी। इसके साथ ही और भी ट्रेने चलाई जाएंगी जिसका नाम होली स्पेशल ट्रेन में दर्ज है।
छठ पूजा से लेकर हर बड़े त्योहार पर रेलवे देता है सौगात -
चाहे छठ पूजा को देखें या और भी देश के अलग - अलग राज्यों में मनाये जाने वाले बड़े त्योहार के लिए इंडियन रेलवे देशवासियों को बड़ी सौगात देता है। जिससे त्योहार में घर पहुंचना काफी आसान हो जाता है। फिर भी कई बार लोगो सीट नहीं मिल पाती है। और उन्हें बहुत मुश्किलों से गुजरना पड़ता है। पर इस साल होली में रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों के जरिए घर जाने वालों की व्यवस्था कर दी है।