HP BJP Protest : शिमला के चौड़ा मैदान में भाजपा ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। जिसमे भाग लेने भाजपा के हजारों कार्यकर्ता शिमला पहुंचे। इस दौरान मौजूदा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गयी। साथ ही वर्तमान सरकार पर जमकर निशाना भी साधा गया। वहीं प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ता द्वारा बैरिकेड्स को धक्का देकर विधानसभा की ओर बढ़ने का प्रयास किया जाने लगा। मौके पर मौजूद पुलिसबल द्वारा कार्यकर्ताओं को विधानसभा की ओर बढ़ने से रोका गया। पर पुलिस इसमें सफल नहीं हो पायी और कार्यकर्ता आगे बढ़ने का प्रयास करते रहे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हो रही धक्का - मुक्की से माहौल तनावपूर्ण हो गया। प्रदर्शन की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल कर रहे थे वहीं मौके पर भाजपा के अन्य नेता भी मौजूद थे। जिनमे प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, सह प्रभारी संजय टंडन, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर जैसे नेताओं का नाम शामिल है। साथ ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा की कांग्रेस सरकार के ढाई वर्षों के कुशासन ने प्रदेश को बर्बादी के कगार पर ला खड़ा किया है। और कांग्रेस सरकार से हिमाचल की जनता त्रस्त है।
प्रदेश को 32,000 करोड़ के नए कर्ज के बोझ तले दबा दिया
प्रदर्शन के दौरान राजीव बिंदल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा की प्रदेश की सरकार ने प्रदेश को 32,000 करोड़ के नए कर्ज के बोझ तले दबा दिया और प्रदेश की दशा और दिशा बदल दी है। सरकार के द्वारा किए गए लूट और रिश्वतखोरी ने प्रदेश के विकास को भी ठप कर दिया है। डॉ. बिंदल ने कहा कि हिमाचल चिट्टा माफिया, शराब माफिया, कबाड़ माफिया, खनन माफिया और वन माफिया के चंगुल में फंस चुका है। कांग्रेस सरकार इन माफियाओं को खुला संरक्षण दे रही है, जिससे प्रदेश की कानून-व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है।