Kanpur News : इस साल होली और रमजान एक साथ होने से उत्तर प्रदेश सरकार सुरक्षा को लेकर खास तैयारी में है। क्यूंकि उत्तर प्रदेश से लेकर देश के कई इलाको में सुरक्षा को लेकर चिंता बनी रहती है। ऐसे में होलिका दहन - तरावीह की नमाज को लेकर कानपुर में कई मस्जिदों को चिन्हित किया गया है। जिसमे तरावीह की नमाज पढ़ी जायेगी। उन सभी जगहों पर सुरक्षा के लिहाज से ड्रोन से निगरानी रखी जाएगी। जिससे कोई अनहोनी न हो पाए।
इन जगहों पर पहले भी हुए है दंगे
महाराजपुर थाना क्षेत्र के बैजाखेड़ा में 2019 में रंग डालने को लेकर दो वर्गों में विवाद हो गया था।और स्थिति चिंताजनक हो गयी थी जिसके बाद प्रशासन को काफी परेशानियों का सामना नरवल थाना क्षेत्र के आखिरी गांव में 2013 में झगड़ा हुआ था। रावतपुर थाना क्षेत्र स्थित मसवानपुर में पहले गुड़िया-गुड्डा का जुलूस निकाला जाता था, जनता के विरोध पर प्रशासन ने प्रतिबंध लगाया था। नजीराबाद थाना क्षेत्र के रंजीत नगर में होली सड़क के दूसरी तरफ काकादेव क्षेत्र में रखी जाती है। इसको लेकर विवाद की स्थिति बटी है।
इस दिन है होलिका दहन और तरावीह की नमाज
13 मार्च को होलिका दहन और मस्जिदों में तरावीह की नमाज एक साथ आयोजित होगी। होलिका दहन हिंदुओं के लिए एक बड़ा त्योहार है। साथ ही रमजान और तरावीह की नमाज मुस्लिम समुदाय के लिहाज से महत्वपूर्ण है। इसको लेकर प्रशासन में एक साथ आयोजन को लेकर कड़ी सुरक्षा की तैयारी कर ली है। और प्रयासरत रहेंगे की कुछ भी अनहोनी न होने पाए।