Himachal Mausam : कुल्लू जिले के सोलंगनाला में मंगलवार सुबह पुलिस जवानों की गाड़ी पर हिमस्खलन हो गया, वहीं चंबा जिले की पांगी घाटी में सोमवार दोपहर भूस्खलन होने से पांच मकान क्षतिग्रस्त हो गए। पर रहत की बात यह है की इसमें किसी की जान नहीं गयी और सभी सुरक्षित है। वही हिमस्खलन को लेकर डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने कहा कि हिमस्खलन की चपेट में आने से वाहन क्षतिग्रस्त हुआ है। भारी हिमपात से हिमस्खलन का खतरा बना हुआ है। वहीं पांगी घाटी में भूस्खलन के कारण पांच मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं, वहीं तीन मकानों में दरारें आई हैं।
पांगी घाटी में भूस्खलन
हिमस्खलन जान-माल के नुकसान का सबसे बड़ा कारण बना हुआ और साथ ही पांगी घाटी में भूस्खलन भी हुआ। डीएसपी मनाली केडी शर्मा के बयान के बाद पांगी घाटी में लोग अलर्ट पर है। सबको अपनी सुरक्षा की चिंता है। वहीं भूस्खलन से पांच मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं, और तीन मकानों में दरारें आई हैं। जिसके बाद लोगों में दहशत का माहौल है।
बर्फबारी से तापमान में गिरावट
हिमपात के बाद इलाके में तापमान बड़ी तेजी से गिरा है। और इलाके में ठंड बढ़ गयी है वही लाहुल-स्पीति जिले और रोहतांग व अन्य सभी दर्रों में पिछले 24 घंटों से लगातार हिमपात हो रहा है। जिससे तापमान में और गिरावट होने के आसार है।