Haryana Weather: हरियाणा में लगातार हो रही बारिश ने प्रदेश में ठंड बढ़ा दी है। एक बार फिर से हरियाणा का तापमान गिरता हुआ नजर आ रहा है। साथ ही ठंडी हवाओं का भी असर हरियाणा में देखने को मिल रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से वीरवार के बाद शुक्रवार को भी हरियाणा में अच्छी खासी बारिश हुई। वहीँ कुरुक्षेत्र में शुक्रवार को भी हल्की बूंदाबांदी हुई। मौसा विभाग के अनुसार हरियाणा में कुछ दिन बारिश हो सकती है। वहीँ 16 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से प्रदेश में ठंडी हवाएं चल रही थी ।
तापमान में आई गिरावट
मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश का अधिकतम तापमान 20 डिग्री रहा तो वहीँ न्यूनतम 14 डिग्री दर्ज किया गया। वहीँ अगर बात करें पानीपत की तो पानीपत में शुक्रवार सुबह करीब साढ़े चार बजे बूंदाबांदी शुरू हुई। वहीँ 16 किलोमीटर की गति से हवा चल रही है। अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री दर्ज किया। मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा में आज दिनभर बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।
ऑरेंज अलर्ट जारी
आपकी जानकारी के लिए बता दें, प्रदेश में बूंदाबांदी होने के कारण कई जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीँ मौसम में बदलाव के कारण दिन के तापमान में भी 7 से 8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। साथ ही बुधवार को हिसार का तापमान 30 डिग्री तक पहुंच गया था, लेकिन वीरवार को 22.3 डिग्री दर्ज किया गया।