मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं प्रदेश में देर रात से बारिश हो भी रही है। भारी बारिश को देखते हुए लोग दहशत में हैं। राज्य के 10 जिलों में आज और कल भारी से भी बहुत अधिक भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं, प्रदेश में कल देर रात से आज सुबह तक रुक-रुक कर बारिश हो रही है। वहीं लगातार भारी बारिश से प्रदेश में दहशत का माहौल है। मौसम विज्ञान शिमला केंद्र की ओर से प्रदेश में भूस्खलन की चेतावनी जारी की गई है। लोगों से नदी और नालों से दूर रहने की सलाह दी है। विभाग की मानें तो प्रदेश में 1 अगस्त तक मौसम खराब बने रहने का पूर्वानुमान है। आपको बात दें कि भारी बारिश से चंबा जिले में दो जगह पर लैंडस्लाइडिंग हुई है। इसके चलते भरमौर हाईवे काफी समय तक बंद रहा है। भूस्खलन क चलते काजा मार्ग भी बंद हो गया है।
आपको बता दें कि बरसात के 43 दिन के सीजन में प्रदेश को अब तक 401 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। वहीं, प्रदेश के राजस्व विभाग के विशेष सचिव सुदेश मोक्टा के अनुसार, इस मानसून सीजन में हिमाचल में अब तक 196 लोगों अपनी जान गंवा चुके है। वहीं रविवार का किन्नौर जिले में हएु हादसे में 9 लोगों की जान चली गई थी।
इन जिलों में ज्यादा खतरा
बता दें कि हिमाचल प्रदेश के 10 जिलों में खराब मौसम ज्यादा असर देखने को मिलेगा। राज्य के किन्नौर और लाहौल स्पीति में भी मौसम अपना रुप दिखाएगा। वहीं, पांच जिलों में बाढ की चेतावनी भी जारी की गई है। प्रशासन ने चंबा, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू व शिमला जिले में बाढ़ का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में 27 और 28 जुलाई के लिए जहां रेड अलर्ट है। वहीं, 29 जुलाई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया।