Health News : आम तौर पर बहुत से लोग खाली टाइम में या कुछ देखते, सुनते समय च्यूइंग गम चबाने के आदि होते है। बहुत से लोगों को च्यूइंग गम चबाना बहुत पसंद भी होता है। पर हम सभी इसके शरीर पर पड़ने वाले हानिकारक अंजाम से अंजान है। एक शोध में पाया गया है की च्यूइंग गम में सैकड़ों माइक्रोप्लास्टिक मौजूद होते है। और माइक्रोप्लास्टिक शरीर के लिए बेहद खतरनाक माना जाता है।
माइक्रोप्लास्टिक से होने वाली बीमारियां -
माइक्रोप्लास्टिक शरीर के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। माइक्रोप्लास्टिक से आपके शरीर को अनेक बीमारियां घेर सकती हैं। जिसमे कैंसर, हृदय और गुर्दे की बीमारी, अल्ज़ाइमर रोग, और प्रजनन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। जिससे आप अस्वस्थ हो सकते है। और आपकी जेब भी ढीली हो सकती है। वहीं शोध के रिपोट्स में पाया गया है की च्यूइंग गम चबाने के आदि ज्यादातर युवा है। जिससे की ये बीमारियां युवा वर्ग को परेशानी में डाल सकती हैं।
च्यूइंग गम के जगह चबाएं सौंप
सौंप पाचन की दृष्टि से बेहद फायदेमंद बताया गया है। आयुर्वेद में भी इसके लाभ बताए गए है। और इससे कोई नुकसान भी नहीं होता है। इसीलिए युवाओं को चाहिए की च्यूइंग गम जैसी खतरनाक चीजें चबाने से बचें और अच्छी चीजें प्रयोग में लाएं जिससे की आपको स्वस्थ रहने में मदद मिले और आपको किसी प्रकार का कोई नुकसान न हो।