Haryana Budget: आज हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी द्वारा बतौर वित्त मंत्री हरियाणा का बजट पेश किया जाएगा। बजट में क्या खास है। इसपर सबकी नजर है। साथ ही इसबार का बजट बेहद खास माना जा रहा है। क्योंकि नायब सैनी सरकार का ये पहला बजट है। जिससे लोगो को कुछ खास उम्मीदें है। वहीं बजट में क्या खास है इसका संकेत मुख्यमंत्री द्वारा कई बार दिया गया है।
बजट में क्या हो सकता है खास
सैनी सरकार का बजट इस बार करीब 1.95 लाख करोड़ रुपये का हो सकता है। बजट के केंद्र बिंदु पर औद्योगिक विकास रहने वाला है। मुख्यमंत्री नायब सैनी कई बार इसके संकेत दे चुके हैं। वहीं नारी शक्ति को सशक्त बनाने के लिए सीएम नायब सैनी महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये देने वाली लाडो लक्ष्मी योजना की घोषणा कर सकते हैं। लाडो लक्ष्मी योजना के लिए बजट में करीब 10-12 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया जा सकता है।
किसानों के लिए भी हो सकता है खास
औद्योगिक विकास,नारी शक्ति से लेकर किसानो के लिहाज से भी यह बजट खास हो सकता है। इसके साथ-साथ मुख्यमंत्री फसल विविधिकरण व प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को सौगात मिलने की बड़ी उम्मीद है। धान छोड़कर दूसरी फसलें उगाने वाले किसानों को अभी सरकार सात हजार रुपये प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि देती है। यह राशि बढ़ाकर दस हजार रुपये की जा सकती है। पराली न जलाने वाले किसानों का भी अनुदान बढ़ाए जाने का एलान संभव है।