बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री रकुलप्रीत सिंह (Rakulpreet Singh) और जैकी भगनानी (Jackey Bhagnani) जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। बॉलीवुड की इस मशहूर जोड़ी को जितने उत्सुकता अपनी शादी को लेकर है। उससे कई गुना अधिक इन दोनों के फैंस नजर आ रहे हैं। इसी बीच रकुलप्रीत सिंह और जैकी की शादी को लेकर बड़ी जानकारी सामने निकल कर आई है। यह कपल अब विदेश शादी ना करके भारत में ही सात फेरे लेगा।
बता दें कि रकुलप्रीत सिंह और जैकी गोवा में शादी करेंगे। इस महीने 21 फरवरी को दोनों की जोड़ी शादी के बंधन में बंध जायेगी। इस विवाह कार्यक्रम में सिर्फ परिवार और करीबी रिश्तेदारों को बुलाया गया है। वहीं इससे पहले मेंहदी और हल्दी की रस्म का भी आयोजन होगा। जानकारी के अनुसार गोवा में स्थित ITC Grand होटल में इस विवाह कार्यक्रम का आयोजन होगा।