हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में शुक्रवार देर रात करीब 12 बजे के लगभग भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने भूकंप की पुष्टि की है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.4 रही।
हालांकि, इस दौरान किसी तरह के जानमान का नुकसान नहीं हुआ। वहीं आधी रात को नींद में होने के चलते लोगों को भूकंप महसूस नहीं हुआ। बता दें कि एक दिन पहले ही गुरुवार को कांगड़ा जिले में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इसकी तीव्रता 2.6 रिक्टर स्केल आंकी गई थी।
जानकारी के अनुसार, हिमाचल में इस महीने 20 दिन में 10 बार भूकंप आ चुका है। शिमला में सबसे अधिक 3 बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। किन्नौर में 3 बार, चंबा में 2, मंडी और कांगड़ा में एक-एक बार भूकंप आया है। 15 नवंबर को हिमाचल में एक दिन में दो जिलों में भूकंप आया था। अहम बात है कि भूकंप की तीव्रता अधिक नहीं थी।