Dhami Cabinet: उत्तराखंड सरकार में मंत्री रहे प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफा देने के बाद कई नाम चर्चा में है। जिनके मंत्री बनने के आसार जताए जा रहे है। इन नामों में शामिल कई लोग पहले भी कैबिनेट में मंत्री रह चुके है। जिसके कारण इनके नाम की चर्चा है। अगर धामी सरकार द्वारा अनुभव को ध्यान में रखा गया तो इस लिस्ट में शामिल लोगों के लिए सोने पर सुहागा हो सकता है।
लिस्ट में ये नाम है शामिल
त्रिवेंद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे मदन कौशिक का नाम भी शामिल है। जो की सबसे ज्यादा चर्चा में बना हुआ है। इसके साथ ही दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा चर्चा में खजानदास का नाम है। अनुसूचित जाति वर्ग के खजान दास भी पूर्व भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। तीसरे पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय हैं, जो गदरपुर से विधायक हैं। साथ ही इसमें कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल का भी नाम शामिल है। पांचवें नंबर पर सबसे ज्यादा चर्चा में बने नामों पूर्व कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत का भी नाम शामिल है।
किसके नाम पर लगेगा मुहर
अनुभवी विधायकों के साथ कुछ ऐसे विधायक भी हैं। जिनका नाम मंत्रिपद के लिए चर्चा में है। जिसमे मुन्ना सिंह चौहान,विनोद चमोली,आदेश चौहान,उमेश शर्मा काऊ जैसे कई नाम शामिल है। इन नामों को लेकर मंत्री बनने की बात कही जा रही। अब ये दिलचस्प होगा की किसके नाम पर मुहर लगती है।