भारत में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में बढ़ोतरी से करीब एक हफ्ते बाद राहत मिली है। हालांकि, कोविड-19 के दैनिक मामलों में उतार चढ़ाव अभी जारी है। देश में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 31,222 से ज्यादा नए के दर्ज किए गए हैं और वर्तमान समय में कोविड-19 से प्रभावित राज्य केरल में भी कमी दर्ज की गई है। देश में कोविड-19 के 30,164 केस दर्ज किए गए हैं और 290 लोगों की मौत हुई है। वहीं 1 दिन में 42,946 मरीजों ने कोरोना वायरस को मात दी है। इसके अलावा केरल में 1 दिन में 19,688 लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 135 लोगों की जान गई है।
भारत में कोरोना वायरस की स्थिति
कुल मामले: 3,30,58,843
कुल रिकवरी: 3,22,24,937
सक्रिय मामले: 3,92,864
कुल मौतें: 4,41,042
कुल वैक्सीनेशन: 69,90,62,776