CM Yogi Mother: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी को ऋषिकेश के एम्स में भर्ती कराया गया है। एम्स प्रशासन के अनुसार उन्हें अधिक उम्र में होने वाली समस्याओं के चलते रूटीन चेकअप के लिए भर्ती हुई हैं। उन्हें भर्ती किए जाने की पुष्टि एम्स के पीआरओ ने की।
मुख्यमंत्री की मां की उम्र लगभग 85 साल है और उन्हें मंगलवार दोपहर 12 बजे ऋषिकेश एम्स लाया गया। जहां उनका जिरियाट्रिक वार्ड स्वास्थ्य संबंधित इलाज चल रहा है।
जिरियाट्रिक वार्ड में कौन होता है भर्ती
जिरियाट्रिक वार्ड 60 साल से ऊपर वालों के लिए होता है। सभी विभागों के डॉक्टर इस वार्ड में आकर बुजुर्गों का उपचार करते हैं। यह सुविधा इसलिए बनाई गई है, ताकि उम्रदराज लोगों को उपचार के लिए अलग-अलग विभागों के चक्कर न काटने पड़ें।