Bollywood News : करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश अपने रिश्ते को लेकर चर्चे में थे। कई सालों से ये एक दूसरे को डेट कर रहे थे। वहीं अब दोनों शादी रचाने जा रहे है। और इस खबर पर अभिनेत्री की मां ने मुहर लगा दी है। नागिन धारावाहिक की अभिनेत्री तेजस्वी साल 2021 में करण से मिलीं थी। दोनों चार सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। और अब दोनों परिणय सूत्र में बंधने जा रहे है। इस बात पर तेजस्वी की मां ने मुहर लगा दी है।
शादी की खबर मां ने लगाई मुहर
तेजस्वी प्रकाश फराह खान के शो सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में प्रतिभागी के रूप में शामिल हुई थी। और अब उस शो की एक क्लिप वायरल हो रही है। जिसमे फराह तेजस्वी प्रकाश से उनके शादी को लेकर सवाल करती है। इसका जवाब देते हुए वहां मौजूद उनकी मां ने कहा की इसी साल दोनों की शादी हो जाएगी। उसके बाद शो तालियों से गूंज उठा।
कोर्ट मैरिज करेंगी तेजस्वी प्रकाश
तेजस्वी प्रकाश ने कहा की वो शादी को लेकर किसी फालतू के झंझट में नहीं पड़ना चाहती। साथ ही उन्होंने कहा कि वह सामान्य से कोर्ट मैरिज के बाद खूब घूमेंगी, फिरेंगी और ऐश करेंगी। बता दें की करण और तेजस्वी चार सालों से साथ है और अब शादी के बंधन में बंधने जा रहीं है।