बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर आज अपना 35वां जन्मदिन मना रहे है। फिल्म इंडस्ट्री में अपना अलग मुकाम हासिल करने वाले आदित्य ने साल 2013 में आई आशिकी-2 फिल्म से अपनी असली पहचान दिलाई। वही, उनके जन्मदिन के मौके पर आज हम आपको बताने जा रहे है आदित्य से जुड़ी कुछ खास बातें। तो चलिए जानते है...
ये है उनकी शुरुआती फिल्में...
आदित्य रॉय कपूर की पहली फिल्म 'लंदन ड्रीम्स' वर्ष 2009 में रिलीज हुई थी। इसके बाद साल 2013 में आई फिल्म आशिकी-2 में उन्होंने दमदार अभिनय कर अपने फैंस के दिलों पर राज करने लगे।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले आदित्य 'चैनल वी इंडिया' में वीजे रहे। ऐसे में कुछ समय तक छोटे पर्दे पर काम करने के बाद उन्होंने बड़े पर्दे की ओर रुख किया।
अब तक इन बड़े कलाकारों के साथ बड़े पर्दे पर आदित्य ने किया काम
सबसे पहले आदित्य ने ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय के साथ फिल्म गुजारिश में काम किया था। फिर उन्होंने अक्षय कुमार और ऐश्वर्या राय की फिल्म 'एक्शन रिप्ले' में भी रोल निभाया था। इसके अलावा आदित्य ने फिल्म 'फितूर' में भी दमदार अभिनय किया। इस फिल्म में उनके साथ कटरीना कैफ लीड रोल में थीं।
क्रिकेटर बनना चाहते थे आदित्य
अभिनेता की फिल्मी दुनिया से तो आप बखूबी रु-बी-रु होंगे, लेकिन क्या आप जानते थे कि आदित्य क्रिकेटर बनना चाहते थे। जी हां, आदित्य पहले क्रिकेटर बनना चाहते थे लेकिन कुछ समय बाद उन्होंने अपना इरादा बदल लिया और क्रिकेट छोड़ दिया।
अभिनेता के परिवार से जुड़ी बातें इस प्रकार है...
आपको बता दें कि एक्टर का जन्म 16 नवंबर 1985 को मुंबई में हुआ। आदित्य मशहूर निर्माता-निर्देशक सिद्धार्थ रॉय कपूर और एक्टर कुणाल रॉय कपूर के छोटे भाई हैं। वही, फिल्म अभिनेत्री विद्या बालन उनकी भाभी हैं।