संगीतकार और गायक बप्पी लहिरी कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए है। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसकी जानकारी उनकी बेटी रेमा लहिरी ने गुरुवार को दी। रेमा ने कहा, 'बप्पी दा ने काफी सावधानी बरती है लेकिन उनमें कोरोनावायरस के हल्के लक्षण हैं। उन्हें एहतियात के तौर पर ब्रीच कैंडी अस्पताल में डॉ. उडवाडिया की देखरेख में भर्ती कराया गया है। वो जल्द ठीक ठीक हो जाएंगे और घर लौटेंगे। अपनी प्रार्थनाओं में उन्हें हमेशा बनाए रखने के लिए धन्यवाद।'
बता दें कि बप्पी लहिरी को मुख्य रूप से बॉलीवुड का डिस्को किंग माना जाता है। बप्पी दा ने 80 और नब्बे के दशक की हिंदी फिल्मों में संगीत के डिस्को शैली की नींव रखी। संगीतकार के रूप में उनकी सबसे बड़ी हिट फिल्मों में डिस्को डांसर, नमक हलाल, डांस डांस, शराबी, साहेब, हिम्मतवाला, वारदात और चलते चलते जैसी फिल्मों के साउंडट्रैक शामिल हैं।