बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली आज अपनी दूसरी वेंडिग एनिवर्सरी सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस कपल ने साल 2017 में इटली में गुपचुप शादी रचाई थी। जिसकी जानकारी दोनों ने फोटो शेयर कर सोशल मीडिया पर दी थी। इस खास दिन पर विरुष्का ने एक दूसरे को बेहद खूबसूरत अंदाज में विश किया हैं।
अनुष्का ने पति विराट को विश करते हुए उनके लिए खास मैसेज लिखा है। तो वहीं विराट ने भी पत्नी अनुष्का के साथ एक फोटो शेयर कर अपने दिल की बात लिखी। अनुष्का ने अपनी शादी की ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की और लिखा, किसी दूसरे को प्यार करना भगवान का चेहरा देखने जैसा है। प्यार केवल एक एहसास नहीं बल्कि इससे बहुत ज्यादा कुछ है। यह एक मार्गदर्शक, प्रस्तावक और एक सच्चाई का एक रास्ता है। मैं सच में, पूरी तरह से खुशकिस्मत हूं कि मुझे तुम मिले।
वहीं विराट ने भी एक खास फोटो शेयर की और लिखा, असल में केवल प्यार है और कुछ भी नहीं और जब भगवान आपको वो शख्स दे देता है जो हर दिन आपको यह अहसास करवाए तो आप केवल आभारी महसूस करते हैं। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने इटली के मशहूर पैलेस Borgo Finocchieto में शादी की थी। यह शादी सीक्रेट रखी गई थी।