कोरोना वायरस के कहर के चलते दुनिया के लगभग सभी देशों में लॉकडाउन लागू है जिसके चलते लोग अपने वतन में वापस नहीं आ पा रहे है। ऐसे में दूसरे देशों में फंसे भारतीयों को वतन वापसी लाने के लिए वंदे भारत मिशन की शुरुआत की गई। इस मिशन के तहत दो बार भारतीयों को देश में वापस लाया गया है। इस बीच एयर इंडिया ने जानकारी दी है कि वंदे भारत मिशन के चरण 3 के तहत अब तक 22,000 से अधिक सीटें बुक की जा चुकी है।
एयर इंडिया ने शनिवार को बताया, 'वंदे भारत मिशन के तहत यूएसए, कनाडा, यूनाइटेड किंगडम और यूरोप के कुछ गंतव्यों के लिए कल शाम 5 बजे टिकटों की बिक्री शुरू हो चुकी है। हमारी वेबसाइट ने 6-7 गुना अधिक ट्रैफिक का अनुभव किया और सुबह 8 बजे तक 22,000 से अधिक सीटें बिक गईं।'
आपको बता दें कि कोविड-19 के प्रकोप के कारण विभिन्न देशों में फंसे अपने नागरिकों को भारत 'वंदे भारत अभियान' के तहत वापस ला रहा है। सरकार ने ‘वंदे भारत मिशन’ के दूसरे चरण में 12 और देशों को शामिल करते हुए इसकी अवधि 13 जून तक कर दी है। पहले वंदे भारत मिशन का दूसरा चरण 17 मई से शुरू हुआ था। इसमें पहले 31 देशों को शामिल किया गया था। इस प्रकार दूसरे चरण में कुल 43 देशों से अपने नागरिकों को निकाला जायेगा।
और पढ़े Haryana News | Chhattisgarh News | Rashifal | Jokes