होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हरियाणा के 11 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट: 29 अगस्त तक बारिश के आसार, गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल

हरियाणा के 11 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट: 29 अगस्त तक बारिश के आसार, गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल

 

Haryana Weather Update:हरियाणा में चल रही पूर्वी हवाओं की वजह से अब 29 अगस्त तक बारिश के आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग की दी जानकारी के अनुसार पूर्वी हवाओं के कारण फिर से राज्य में मानसून सक्रिय हो गया है और 24 से 29 अगस्त तक हरियाणा के कुछ इलाके में बारिश की संभावना है। वहीं मौसम विभाग ने आज 11 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के केंद्रीत जिलों में से उत्तर हरियाणा के 6, दक्षिण और दक्षिण पूर्व के 3 और पश्चिम-दक्षिण पश्चिम के 2 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार बने हुए हैं। इनमें पंचकूला, यमुनानगर, करनाल, कुरुक्षेत्र, करनाल, अंबाला, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, हिसार और जींद जिले शामिल हैं।

24 घंटे में हुई बारिश और बादल छाए रहने से अधिकतम तापमान में 1.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं सोनीपत की रात सबसे ठंडी रही, यहां का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश से सूबे के लोगों को गर्मी से काफी राहत मिल रही है।

मानसून सीजन में 16% अधिक बारिश
वहीं 24 घंटे में अगस्त में हुई बारिश के आंकड़ों में कमी आई है। अब बारिश की कमी 62 से घटकर 55 प्रतिशत तक रह गई है। एक अगस्त से अब तक 51.8 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है, जबकि इसके मुकाबले 113.9 मिलीमीटर बारिश सामान्य मानी जाती है। पूरे मानसून सीजन की बात करें तो 1 जून से अब तक 369.6 मिलीमीटर बारिश हुई है, जो सामान्य से 16% ज्यादा बारिश है। इस अवधि में 317.7 मिलीमीटर बारिश सामान्य मानी जाती है। 


संबंधित समाचार