होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

वाह ताज ! इंडोनेशियाई हंसो का जोड़ा पहुंचा आगरा, बूंदाबांदी के बीच उठाया ताजमहल का लुफ्त

वाह ताज ! इंडोनेशियाई हंसो का जोड़ा पहुंचा आगरा, बूंदाबांदी के बीच उठाया ताजमहल का लुफ्त

 

G20 Summit: देश की राजधानी दिल्ली में जी-20 सम्मेलन का आज आगाज हो गया है। दो दिवसीय इस सम्मेलन में  विदेशी मेहमानों के सेमिनार शुरू हो गए हैं।  इसी बीच सात अजूबों में शामिल ताजमहल देखने वालों की भी आवाजाही आगरा शुरू हो गई है। शनिवार सुबह 8:30 पर गणराज्य इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो के बेटे कोसेंग पंगारेप ताजमहल देखने पहुंचे। उनके साथ उनकी पत्नी क्रीना भी थीं। बूंदाबांदी के मौसम में भी मेहमान से ताजमहल का आनंद लिया और विजिटर बुक पर रिमार्क दिया।

 

बता दें कि ताजमहल की खूबसूरती हर किसी को अपनी ओर आकर्षिक कर लेती है। फिर चाहे दूरी सात समंदर ही क्यों न हो। शनिवार को इंडोनेशिया के राष्ट्रपति के पुत्र कोसेंग पंगारेप अपनी पत्नी के साथ ताजमहल देखने पहुंचे। सुबह से ही मौसम खराब होने के बावजूद कोसेंग सुबह ताज देखने के लिए पहुंच गए। उन्होंने ताजमहल में डेढ़ घंटे से अधिक समय बिताया और ताजमहल की खूबसूरती बारे में कसीदे पढ़ते गए।

जानकारी के मुताबिक दोनों ने ताजमहल का भ्रमण किया। ताजमहल की डायना सीट पर बैठकर फोटो भी खिंचाए। ताजमहल परिसर में दोनों ने करीब डेढ़ घंटे से अधिक समय बिताया और 10 बजे के बाद दोनों होटल के लिए रवाना हो गए।

विजिटर बुक पर दिया रिमार्क
ताजमहल आने वाले हर वीवीआईपी गेस्ट के लिए एएसआई की विजिटर बुक दी जाती है, जिसमें वे अपने रिमार्क देते हैं। गणराज्य इंडोनेशिया के राष्ट्रपति के बेटे कोसेंग को भी बुक दी गई, जिसमें उन्होंने ताजमहल की खूबसूरती के लिए एक शब्द लिखा। उन्होंने अपनी भाषा में रिमार्क दिया। एसीपी ताज सुरक्षा सैय्यद अरीब अहमद ने बताया कि वीवीआईपी मेहमान को विशेष सुरक्षा दल के साथ ताजमहल का भ्रमण कराया गया। शिल्पग्राम से ताज के पूर्वी गेट से उन्हें प्रवेश कराया गया। बूंदाबांदी के मौसम में भी मेहमान से ताजमहल का आनंद लिया।

जी 20 समिट के चलते दो दिन ट्रेनें निरस्त
दिल्ली में आयोजित जी 20 समिट के चलते दिल्ली और आगरा के बीच चलने वाली करीब 20 ट्रेनों को आंशिक रूप से निरस्त कर दिया गया है। यूपी रोडवेज बसों के जरिए यात्रियों को दिल्ली बॉर्डर तक छोड़ा जा सकेगा। समिट के चलते विदेशी मेहमानों का आगरा में आगमन शुरू हो गया है। नौ सितंबर को ताज एक्सप्रेस, कोसीकलां, नई दिल्ली एक्सप्रेस, मथुरा-गाजियाबाद ईएमयू समेत अन्य ट्रेनें निरस्त की गई हैं, जबकि 10 सितंबर को ताज एक्सप्रेस, कानपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस, आनंद विहार- कानपुर एक्सप्रेस और 11 सितंबर को 19 ट्रेनें आंशिक रूप से निरस्त रहेंगी। आगरा-नई दिल्ली इंटरसिटी समेत 8 ट्रेनों के स्टेशनों में भी बदलाव किया गया है। समिट के कारण रोडवेज भी निर्धारित बसें हीं संचालित करेगा।  


संबंधित समाचार