World News : कताल की हत्या से पाकिस्तानी सेना में हड़कंप,लश्कर सरगना की सुरक्षा बढ़ाई

World News : कताल की हत्या से पाकिस्तानी सेना में हड़कंप,लश्कर सरगना की सुरक्षा बढ़ाई

 

World News : लश्कर-ए-तैयबा के मुख्य सदस्य कताल की हत्या के बाद पकिस्तान के सेना में हड़कंप मच गया है। लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक और 26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर भी हमला होने की खबर है। कहा जा रहा था कि हमले में हाफिज सईद मारा जा चुका है। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया है कि अज्ञात बंदूकधारियों ने हाफिज सईद को मार दिया गया है। इस बात को हवा तब मिली जब सरकार ने इस घटना पर चुप्पी साध ली थी। और सईद के घर और उसके आस - पास सुरक्षा बढ़ाई जाने लगी थी। 

कई रिपोर्ट्स में हाफिज सईद के मरने का दावा 

पाकिस्तान के कई मीडिया रिपोट्स में ये बताया जा रहा था की हाफिज सईद मारा जा चुका है। लेकिन बाद में यह साफ हो गया था की इस खबर में कोई सचाई नहीं है। पर इस घटना में एक नया मोड़ आया है जिसमे यह बताया जा रहा है की हाफिज सईद खतरे में है। सईद पर पहले भी हमले हुए हैं। दरअसल अबू कताल सिंधी को हाल ही में अज्ञात लोगों ने गोली मार दी है। कताल काफी एक्टिव रहा था तो इन गुटों में तो ये कहा जाने लगा कि उसके साथ सईद को भी मार दिया गया है। 

पाकिस्तान में टारगेट किलिंग 

पाकिस्तान के मीडिया रिपोट्स में यह कहा गया है की पाकिस्तान में हालिया समय में टारगेट किलिंग देखने को मिली हैं। ऐसे लोगों को मारा जा रहा है, जो भारत की हिट लिस्ट में हैं। कताल के करीबी और आईएसआई से जुड़े लोग इसके पीछे भारत की एजेंसी रॉ को मान रहे हैं। ये माना जा रहा है कि सईद भी खतरे में है। ऐसे में उसकी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। उसके घर को अब सबजेल में तब्दील किया जा रहा है, जहां उसे रखा गया है।


संबंधित समाचार