होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Kolkata में ट्रेनी डॉक्टर का क्यों हुआ था रेप? ये रही वजह

Kolkata में ट्रेनी डॉक्टर का क्यों हुआ था रेप? ये रही वजह

 

Kolkata Rape Murder Case: कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए रेप और मर्डर को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। बता दें कि CBI जांच के बाद पता चला है कि RG KAR अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर में जमकर पार्टीयां होती थी। ऑपेशन थियेटर के गेट बंद कर वहां पर मुर्गा-दारू की पार्टी होती थी। जहां पार्टी के दौरान अस्पताल की ट्रेनी डॉक्टरों को बुलाया जाता था। अस्पताल की कई ट्रेनी महिला ट्रेनी डॉक्टर पर भी इस पार्टी में शामिल होने के लिए दबाव बनाया जाता था। CBI जांच में यह सारी जानकारी सामने आई है। 

ट्रेनी डॉक्टर के पास था डॉक्टरों की करतूत का वीडियो

मीडिया में जांच एजेंसी के सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि पीड़िता के पास डॉक्टरों की इस काली करतूत के पक्के सबूत थे। ऐसा कहा जा रहा है कि पीड़िता ने डॉक्टरों ने ऑपरेशन थियेटर (OT) में रंगरेलियां मनाते डॉक्टरों का वीडियो अपने मोबाइल फोन के कैमरे में कैद कर लिया था। पीड़िता ने ओटी में हो रही इन करतूतों पर कड़ा ऐतराज जताया था। पीड़िता ने साफ तौर पर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष और उसके साथ पार्टी करने वाले डॉक्टरों को इन गतिविधियों को बंद करने की चेतावनी दी थी।

पीड़िता और संदीप घोष के बीच हुआ था विवाद

पीड़िता ने संदीप घोष और ओटी में मुर्गा के साथ दारू की चुस्कियां लेने वाले डॉक्टरों से कहा था कि वह इसकी शिकायत समुचित प्लेटफॉर्म पर करेगी। इस बात को लेकर पीड़िता ट्रेनी डाॅक्टर के बीच विवाद भी हुआ था। संदीप घोष ने कथित तौर पर ट्रेनी डॉक्टर को इस बात को किसी से नहीं कहने के लिए कहा था। इसके साथ ही संदीप घोष ने पीड़िता ट्रेनी डॉक्टर काे धमकाया था कि अगर वह इस बात की जानकारी किसी को देगी तो उसे काफी बुरा अंजाम भुगतना होगा। 

यह भी पढ़ें- हरियाणा में कांग्रेस पर जमकर गरजे अमित शाह,बोले- पार्टी दलित विरोधी,जितना मर्जी जोर लगा लो आरक्षण...


संबंधित समाचार