होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Ratan Tata ने क्यों नहीं की थी शादी? जानें असल वजह

Ratan Tata ने क्यों नहीं की थी शादी? जानें असल वजह

 

Ratan Tata News: प्रसिद्ध उद्योगपति, प्रसिद्ध परोपकारी और टाटा संस के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा की हाल ही में तबीयत खराब होने की अफवाह सामने आई थी। जिसके बाद खुद रतन टाटा ने सोशल मीडिया में सफाई दी। उन्होंने कहा कि मेरी तबीयत बिल्कुल ठीक है। सिर्फ रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल आया हूं। यह बयान तब आया जब खबरें आईं कि उन्हें ICU में भर्ती किया गया है।

रतन टाटा का निजी जीवन हमेशा से ही चर्चा का विषय रहा है। लोग अक्सर उनकी शानदार व्यावसायिक उपलब्धियों के साथ-साथ उनकी निजी जिंदगी को लेकर भी जिज्ञासा रखते हैं, खासकर उनके अविवाहित रहने के फैसले को लेकर। आइए हम इस आर्टिकल में आपको बताएंगे कि क्यों रतन टाटा नें कभी शादी नहीं की।

रतन टाटा की प्रेम कहानी

रतन टाटा ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनकी ज़िंदगी में एक समय ऐसा भी था जब वे शादी के बेहद करीब थे। लेकिन किन्हीं निजी कारणों से ये संभव नहीं हो पाया। उन्होंने दावा किया कि उसके बाद कई रिश्तों में आने के बावजूद, वह एक ऐसी महिला से मिलने में असमर्थ थे जिसे वह अपनी "पत्नी" कह सकें।

उनकी एक प्रेम कहानी, जो शायद सबसे ज्यादा चर्चित रही, वह उनके अमेरिका में रहने के दौरान शुरू हुई थी। वह एक अमेरिकी महिला के साथ गहरे संबंध में थे और दोनों ने शादी का भी विचार किया था। लेकिन फिर अचानक एक मोड़ आया।

उद्योगपति ने कहा कि 1962 में भारत-चीन युद्ध की शुरुआत के बाद, दंपति अलग हो गए क्योंकि उनकी साथी के माता-पिता ने उन्हें भारत आने से मना कर दिया था।  रतन टाटा ने दावा किया कि उसके बाद अन्य रिश्ते भी बने, लेकिन उन्हें कभी कोई ऐसी नहीं मिली जिसे वह अपनी पत्नी कह सकें।

यह भी पढ़ें- स्पाइसजेट के शेयरों में आज 9% का उछाल, जानिए वजह


संबंधित समाचार