होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हरियणा में विधानसभा चुनाव को लेकर कौन पार्टी कितनी तैयार, दुष्यंत के सहारे JJP फील्ड में

हरियणा में विधानसभा चुनाव को लेकर कौन पार्टी कितनी तैयार, दुष्यंत के सहारे JJP फील्ड में

 

Haryana Assembly Election 2024: चुनाव आयोग ने करीब एक महीने पहले हरियाणा में विधानसभा चुनाव की घोषणा कर सबको चौंका दिया। मुख्यमंत्री नायब सैनी कहना है की चुनाव समय पर ही होंगे, लेकिन  चुनाव का ऐलान शुक्रवार को हो गया।

पिछले 3 चुनावों में जहां सितंबर में आचार संहिता लागू हुई थी, वह इस बार अगस्त महीने में ही लग गई। चुनाव के ऐलान के बाद अब राजनीतिक दलों ने नई स्ट्रैटजी बनानी शुरू कर दी है। अब तक पार्टियां अक्टूबर के आखिर तक चुनाव मानकर तैयारियों में लगी थीं।

भाजपा ने हाल ही में चुनाव समिति और चुनाव प्रबंधन समिति का गठन किया था। कांग्रेस के दीपेंद्र हुड्‌डा हरियाणा मांगे इंसाफ यात्रा, कुमारी सैलजा संदेश यात्रा और रणदीप सुरजेवाला परिवर्तन रैलियां कर रहे हैं। इनेलो और बसपा भी गठबंध्न होने के बाद 8 लोकसभा सीटों पर रैलियां कर चुकी हैं। वही जननायक जनता पार्टी (JJP) अभी चुनाव को लेकर पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के सहारे ही फील्ड में एक्टिव दिखाई दे रही है। आम आदमी पार्टी (AAP) भी पंजाब CM भगवंत मान, राज्यसभा सांसद संजय सिंह और अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल के जरिए 10 जिलों को कवर कर चुकी है।  

BJP की रैली नॉन स्टाप शुरु

1.लोकसभा चुनाव के बाद हरियाणा में दो बड़े चेहरा केंद्रीय  गृह मंत्री अमित शाह और जेपी नड्डा आ चुके है। शाह पंचकुला और महेंद्रगढ़ में 2 रैलिया कर चुके हैं। 
2.भाजपा ने विधानसभा चुनाव से पहले मोहन लाल बड़ौली को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया था। इसके अलावा प्रदेश और जिला स्तर पर संगठन में नई नियुक्तिया की जा चुकी हैं।
3.CM  सैनी कुरुक्षेत्र में राज्य स्तरीय रैली की शुरुआत कर चुके हैं।

 कांग्रेस भी निकाल रहे यात्राएं

1. पार्टी के नेता हरियाणा हिसाब, संदेश यात्रा, परिवर्तन रैली, बदलाव रैलियां कर रहे हैं। 

2. केंन्द्रीय स्तर पर 2 ऑब्जर्वरों की नियुक्ति पार्टी कर चुकी है।

इनेलो-बसपा गठबंधन की रैलियां

1. विधानसभा चुनाव के लिए इनेलो और बसपा का गठबंधन हो चुका है। 

2. इनेलो और बसपा ने सूबे के 8 रैलियों में चुनावी रैलियां कर चुके हैं। कुरुक्षेत्र और गुड़गाव में रैलियां नहीं हो सकती 

AAP  हरियाणा को दी 5 गारंटी

1. आम आदमी पार्टी (AAP) हरियाणा में 2019 को लेकर प्रदेश, जिला और बूथ स्तर पर संगठन तैयार कर चुकी है।
2. विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले आप ने हरियाणा में 15 दिन में 45 जनसभाएं कीं। 
3. पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल हरियाणा को 5 गारंटी दे चुकी हैं।
4. परिवार जोड़ो अभियान शुरू हो चुका है, इसमें पूरे परिवार को पार्टी सदस्य बनाया जाता है।

JJP  ने संगठन खड़ा किया

JP की रोहतक में एक प्रदेश स्तरीय मीटिंग हो चुकी है। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला के साथ बड़े नेता शामिल हुए।
भाजपा गठबंधन टूटने के बाद प्रदेश, जिला, हलका स्तर पर संगठन खड़ा कर लिया गया है।
 

यह भी पढ़ें- हरियाणा में सरकारी भर्तियों का क्या होगा, आचार संहिता हुआ लागू


संबंधित समाचार