होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

13 या 14 नवंबर कब है गोवर्धन पूजा? जानिए सही तिथि, ऐसे पूजा करने से घर में होगा सुख समृद्धि का वास

13 या 14 नवंबर कब है गोवर्धन पूजा? जानिए सही तिथि, ऐसे पूजा करने से घर में होगा सुख समृद्धि का वास

 

Govardhan Puja 2023: गोवर्धन पूजा को लेकर इस साल लोगों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है कि आखिर 13 नवंबर या 14 नवंबर किस दिन यह पर्व मनाया जाएगा। यह पर्व ठीक दिवाली के अगले दिन मनाई जाता है, कार्तिक मास में हर साल शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता है। भारत के कई राज्यों में गोवर्धन पूजा को अन्नकूट भी कहा जाता है। चलिए जानते है कि इस साल यह त्योहार कब और किस दिन मनाया जाएगा।

गोवर्धन पूजा की तिथि 13 नवंबर के दिन दोपहर 2:56 पर शुरू होगी और अगले दिन यानि 14 नवंबर के दिन 2:36 तक रहेगी। ऐसे में सूर्योदय के अनुसार गोवर्धन पूजा 14 नवंबर को मनाई जाएगी। वहीं 14 नवंबर के दिन 2 बजे के बाद भाई दूज की तिथि शुरू जाएगी। 

ऐसे करें गोवर्धन पूजा (Govardhan Puja Vidhi)

गोवर्धन पूजा के दिन सुबह जल्दी उठकर नहा लें, उसके बाद आप जिन भी देवता या देवी को मानते हैं उनकी पूजा अर्चना करें।
- इसके बाद घर में गाय का गोबर लेकर आएं। 
- इस गाय के गोबर से भगवान गोवर्धन की आकृति बनाएं।
- भगवान गोवर्धन की आकृति बनाते वक्त ध्यान रहे कि भगवान की आकृति शयन मुद्रा में हो।
- भगवान गोवर्धन की नाभि की जगह मिट्टी का दीपक रखें।
- नाभि वाले दीपक को दूध, दही, शहद, बताशे और गंगाजल से भर दें। 
- भगवान गोवर्धन की आकृति को फूलों से सजाएं और भगवान का ध्यान करें।
- पूजा करते समय भगवान गोवर्धन को नैवेद्य और फल अर्पित करें और दीपक जलाएं।
- इसके बाद भगवान गोवर्धन की 7 बार परिक्रमा करें, जल गिराने के साथ साथ जौ के बीज भी बोते हुए चलें। 
- परिक्रमा के बाद भगवान गोवर्धन की आरती उतारें।
नाभि वाले दीपक में मौजूद प्रसाद का वितरण करें और भगवान गोवर्धन का आशीर्वाद लें।

ऐसा माना जाता है कि जो भी व्यक्ति गोवर्धन पूजा पूर्ण समपर्ण से करता है उसे भगवान गोवर्धन के साथ साथ श्री कृष्ण का भी अखंड आशीर्वाद प्राप्तहोता है। यही नहीं, उस व्यक्ति के घर हमेशा सुख समृद्धि का वास भी बना रहता है।


संबंधित समाचार