होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Mahindra Thar रॉक्स और थार 3-डोर में क्या है दिफ्फेरेन्स, यहां जानें

Mahindra Thar रॉक्स और थार 3-डोर में क्या है दिफ्फेरेन्स, यहां जानें

 

Thar Roxx vs Thar 3-door: महिंद्रा ने पिछले दिनों भारत में थार रॉक्स (Thar Roxx) लॉन्च की है, जिसकी कीमतें 12.99 लाख रुपए से शुरू होकर 20.49 लाख रुपए तक जाती हैं, जो इसके टॉप-स्पेक AX7L 4x2 वेरिएंट की है। 4x4 वेरिएंट्स की कीमतों का ऐलान 2 अक्टूबर से पहले किया जाएगा। अब सवाल यह है कि 5-डोर थार रॉक्स कितनी बड़ी है और क्या यह 3-डोर थार के मुकाबले ज्यादा सक्षम है? जानिए दोनों मॉडल्स की तुलना... 

थार रॉक्स vs थार 3-डोर: साइज 

थार रॉक्स का कुल साइज 3-डोर थार से बड़ा है:

लंबाई 443 मिमी, चौड़ाई 50 मिमी और ऊंचाई 79 मिमी तक ज्यादा है। अगर व्हीलबेस की बात करें तो यह 400 मिमी लंबा है। ये बढ़ी हुई मापें थार रॉक्स 5-डोर में अधिक इंटीरियर स्पेस की संभावना को दिखाती हैं, जो पांच यात्रियों के लिए ज्यादा आरामदायक होगी।
 
ऑफ-रोडिंग क्षमता में तुलना

थार रॉक्स को 3-डोर वर्जन जितना ही सक्षम माना जा रहा है। इसमें वाडिंग डेप्थ, एप्रोच और डिपार्चर एंगल्स हैं। हालांकि, लंबे व्हीलबेस के कारण रैम्प-ओवर एंगल में वृद्धि हुई है, जिससे ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर गाड़ी के सी-सॉइंग की संभावना कम हो जाएगी।
 

यह भी पढ़ें- Bulandshahr में बड़ा सड़क हादसा, बस और पिकअप की टक्कर होने की वजह से 12 की मौत, 37 घायल


संबंधित समाचार