होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

क्या है G 20? दुनिया के कौन-कौन से देश है इसके सदस्य, कब और कहां से शुरु हुआ इसका आयोजन जानें सबकुछ

क्या है G 20? दुनिया के कौन-कौन से देश है इसके सदस्य, कब और कहां से शुरु हुआ इसका आयोजन जानें सबकुछ

 

G - 20 Summit In India :  भारत की राष्ट्रिय राजधानी दिल्ली में इस साल 9 और 10 सितंबर को G20 शिखर सम्मेलन का आयोजन किया गया है और इस बार इस ग्रुप में एक सदस्य अफ़्रीकी संघ देश को भी शामिल किया गया है।  अब यह ग्रुप G 20 से G 21 हो गया। चलिए आज के आर्टिकल में विस्तार से जानते है कि क्या है जी 20 और किन -किन देशों से मिलकर बना है, कब से इसकी शुरूआत हुई। 

क्या है जी 20?

G -20 दरअसल G- 8 देशों का विस्तार है। शुरुआत में एक जी-7 ग्रुप होता था, जिसमें कनाडा, अमेरिका, जर्मनी, इटली, फ्रांस, जापान और ब्रिटेन इसके सदस्य होते थे। लेकिन, रुस में इस ग्रुप के साथ साल 1998 में जुड़ गया। अब यह G 20 ग्रुप ऑफ ट्ववेंटी के रुप में जाना जाता है। यह एक अंतरराष्ट्रीय आर्थिक संगठन है जिसमें दुनिया के 20 प्रमुख आर्थिक देश और क्षेत्र शामिल हैं। 

जी 20 की स्थापना 1997 में आये एक बड़े आर्थिक संकट के बाद हुई थी, लेकिन 2008 में एक वैश्विक आर्थिक मंदी के दौरान इसे शिखर सम्मेलन का दर्जा दिया गया। जी 20 समूह की पहला सम्मेलन अमेरिका के वाशिंगटन डीसी में हुआ थी। जी 20 शिखर सम्मेलन का उद्देश्य दुनिया के प्रमुख आर्थिक देशों का सम्मेलन, जहां सदस्य देशों के बीच वैश्विक अर्थव्यवस्था, वित्तीय, व्यवसाय, निवेश और जलवायु परिवर्तन समेत जरूरी मुद्दों पर चर्चा करना है। इसके साथ ही इस संगठन को विश्व अर्थव्यवस्था के विकास और सुधार के मामलों पर चर्चा करने और साझा योजनाएं बनाने के लिए बनाया गया है। 

G -20 सदस्यों की पूरी सूची

अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत. इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया गणराज्य, मेक्सिको, रुस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, टर्की, यूनाइटेड किंगडम, संयुक्त राज्य अमेरिका, यूरोपीय संघ जी 20 के सदस्य हैं।

G -20 का सम्मेलन कब और कहां हुआ

जी 20 का पहला सम्मेलन - संयुक्त राज्य अमेरिका के शहर वाशिंगटन डीसी में साल 2008 के 14-15 नवंबर को आयोजित हुआ।
जी 20 का दूसरा सम्मेलन-  यूनाइटेड किंगडम के शहर लंडन में साल 2009 के 2 अप्रैल को आयोजित हुआ।
जी 20 का तीसरा सम्मेलन- संयुक्त राज्य अमेरिका के शहर पिट्सबर्ग में साल  2009  के 24-25 सितंबर को आयोजित हुआ।
जी 20 का चौथा सम्मेलन- कनाडा  के शहर टोरंटो में साल 2010 के  26-27 जून को आयोजित हुआ।
जी 20 का पाचवां सम्मेलन- दक्षिण कोरिया के  शहर सियोल में साल 2010 में 11-12 नवंबर को आयोजित हुआ।
जी 20 का छठा सम्मेलन- फ्रांस के शहर कांस में साल 2011 में 3 और 4 नवंबर को आयोजित हुआ।
जी 20 का सातवां सम्मेलन- मैक्सिको के शहर सैन जोस डेल काबो, लॉस काबोस में साल 2012 में 18 और 19 जून को आयोजित हुआ।
जी 20 का आठवां सम्मेलन - रुस के शहर सेंट पीटर्सबर्ग में साल 2013 में 5 और 6 सितंबर को आयोजित हुआ।
जी 20 का नौवां सम्मेलन - ऑस्ट्रेलिया के शहर ब्रिस्बेन में साल 2014 में 15-16 नवंबर को आयोजित  हुआ।
जी 20 का दसवां सम्मेलन - तुर्की के शहर सेरिक, अंताल्या में साल 2015 में 15-16 नवंबर को आयोजित  हुआ।
जी 20 का ग्यारहवां सम्मेलन - चीन के शहर परमवीर में साल 2016 में  4-5 सितंबर को आयोजित  हुआ।
जी 20 का बारहवां सम्मेलन-  जर्मनी के शहर हैमबर्ग में साल 2017 में 7-8 जुलाई को आयोजित  हुआ।
जी 20 का तैरहवां सम्मेलन - अर्जेंटीना शहर के ब्यूनस आयर्स में साल 2018 में  30 नवंबर और 1 दिसंबर को आयोजित  हुआ।
जी 20 का चौदहवां सम्मेलन - जापान के शहर ओसाका में साल 2019 में 28-29 जून को आयोजित  हुआ।
जी 20 का पन्द्रहवां सम्मेलन - सऊदी अरब के शहर रियाद में साल 2020 में 21 और 22 नवंबर को आयोजित  हुआ। (कोरोना के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए )
जी 20 का सोलहवां सम्मेलन- इटली के शहर रोम में साल 2021 में 30-31 अक्टूबर को आयोजित हुआ। 
जी 20 का सत्तरहवां सम्मेलन-  इंडोनेशिया के शहर नुसा दुआबाली में साल 2022 में 15-16 नवंबर को आयोजित हुआ। 
जी 20 का अठारहवां सम्मेलन-भारक की राजधानी दिल्ली में साल 2023 में 9 और 10 सितंबर को आयोजित हुआ।
जी 20 का  19वां सम्मेलन ब्राजील में 2024 में होगा ।


संबंधित समाचार