होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हिमाचल प्रदेश में एक सप्ताह तक मौसम साफ रहेगा, बारिश का थमा दौर

हिमाचल प्रदेश में एक सप्ताह तक मौसम साफ रहेगा, बारिश का थमा दौर

 

हिमाचल प्रदेश में बारिश का मौसम थम गया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज पूरे प्रदेश में मौसम साफ बने रहने का पूर्वानुमान लगाया है। इस दौरान प्रदेश के अधिकतम स्थानों पर बारिश ना होने की संभावना है। 

एक सप्ताह मौसम साफ होने का अनुमान

IMD के अनुसार आज से हिमाचल प्रदेश में बारिश नहीं होने के आसार है। IMD का पूर्वानुमान है कि आगामी कुछ दिनों तक मौसम साफ बना रहेगा। 

कांगड़ा में 1487 मिली मीटर दर्ज

मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश में कांगड़ा जिले में सर्वाधिक बारिश दर्ज की गई है। वहीं लाहौर स्पीति में सबसे कम बारिश हुई है।  IMD के अनुसार कांगड़ा में 1487 मिली मीटर , 86 मिली मीटर लाहौर स्पीति में दर्ज हुई है।

शिमला को छोड़कर अब तक सभी जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है। पूरे हिमाचल प्रदेश की बात करें तो 1 जून से लेकर 8 सितंबर तक 21 फीसदी सामान्य से कम बारिश हुई है।

 


संबंधित समाचार