होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

J&K में 30 सितंबर से पहले वोटिंग की संभावना, आज हो सकता है तारीखों का ऐलान

J&K में 30 सितंबर से पहले वोटिंग की संभावना, आज हो सकता है तारीखों का ऐलान

 

J&K Assembly Election 2024: चुनाव आयोग ने आज जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है। आयोग ने (16 अगस्त) दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 हटने के बाद पहली बार विधानसभा चुनाव होने हैं। सुप्रीम कोर्ट ने यहां 30 सितंबर तक चुनाव कराने का निर्देश दिया है।

इधर हरियाणा 3 नवबंर 2024, महाराष्ट्र 26 नवबंर 2024 और झारखंड 5 जनवरी 2025 को विधानसभा का कार्यकाल खत्म होगा। लेकिन चुनाव आयोग ने किसी भी राज्य का नाम नहीं बतायाहै। लिहाजा किन राज्यों में चुनाव की तारीखों का एलान होगा, यह साफ नहीं है।

सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को दिया था निर्देश

11 दिसंबर 2023 को सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को जम्मू-कश्मीर में 30 सितंबर 2024 तक विधानसभा चुनाव कराने का निर्देश दिया था। कोर्ट का ये निर्देश जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म करने को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर फैसले का हिस्सा था।
सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि जम्मू कश्मीर को राज्य का दर्जा जितना जल्दी हो सके दिया जाए और वहां पर चुनाव कराए जाएं। जम्मू-कश्मीर को जल्द से जल्द स्टेटहुड वापस की जाए। लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश (UT) बनाने का फैसला सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा था।

पहले परिसीमल फिर विधानसभा चुनाव

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने 11 अगस्त को कहा था- कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में जो कहा था कि पहले परिसीमन होगा, फिर विधानसभा चुनाव और फिर उचित समय पर राज्य का दर्जा मिलेगा। सारी चीजें उसी क्रम में चल रही हैं। 
उन्होंने कहा था कि पीएम मोदी 20 जून को श्रीनगर आए थे। तब उन्होंने जल्द चुनाव होने की घोषणा की थी। चुनाव आयोग की एक टीम ने यहां का दौरा किया है। लोगों से मुलाकात की है।

इन भी राज्यों में होने हैं विधानसभा चुनाव 

महाराष्ट्र में BJP-शिवसेना (शिंदे गुट) सरकार है जिसका कार्यकाल 8 नवंबर 2024 को खत्म हो जाएगा। हरियाणा मे भी BJP सरकार हैं जिसका कार्यकाल 3 नवंबर 2024 को खत्म हो जाएगा। साथ ही झारखंड में  JMM-कांग्रेस सरकार हैं जिसका कार्यकाल 4 जनवरी 2025 को खत्म हो जायगा। 

यह भी पढ़ें- शहीद कैप्टन दीपक सिंह को अंतिम विदाई, पिता बोले- हर 15 अगस्त को याद आएगा बेटा


संबंधित समाचार