होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Haryana चुनाव में Virender Sehwag की एंट्री, जानें कांग्रेस या BJP...किस पार्टी के लिए मांगे वोट?

Haryana चुनाव में Virender Sehwag की एंट्री, जानें कांग्रेस या BJP...किस पार्टी के लिए मांगे वोट?

 

Haryana Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव में सिर्फ 2 दिनों का समय बचा है। 5 अक्टूबर को हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए वोट किए जाएंगे, हरियाणा के सभी 90 सीटों पर एक ही चरण में चुनाव होने वाला है, जबकि इसका रिजल्ट 8 अक्टूबर को आने वाला है। इस चुनाव से ठीक पहले भारत के दिग्गज क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने हरियाणा चुनाव में एंट्री मारी है। अब सवाल है कि आखिरी पल में सहवाग की एंट्री इस चुनाव को कितना प्रभावित कर सकता है। चलिए बताते हैं सहवाग ने किस पार्टी के लिए वोट मांगा है।

सभी को मिलकर बड़े भाई की मदद करनी चाहिए

वीरेंद्र सहवाग ने तोशाम विधानसभा सीट के कांग्रेस प्रत्याशी अनिरुद्ध चौधरी के लिए जनता से वोट मांगे हैं। उन्होंने कहा कि अनिरुद्ध चौधरी ने जनता से जो वादे किए हैं, वह जरूर पूरा करेंगे, इसका आश्वासन मैं देता हूं। अनिरुद्ध के पास एडमिनिस्ट्रेशन चलाने का एक्सपीरियंस है, इसलिए आप उसे वोट जरूर करें। सहवाग ने कहा कि जब भी बड़ा भाई कोई काम करता है, तो सभी को मिलकर उनकी मदद करनी चाहिए, मैं भी अपना फर्ज निभाने आया हूं।

BCCI अध्यक्ष रह चुके हैं अनिरुद्ध के पिता

सहवाग ने कांग्रेस प्रत्याशी के साथ एक वीडियो भी जारी किया, जिसमें सहवाग ने उनके साथ पारिवारिक संबंध का जिक्र करते हुए उन्हें एक मौका देने के अपील की है। बता दें कि अनिरुद्ध चौधरी के पिता रणबीर सिंह महेंद्र हैं, जो बीसीसीआई अध्यक्ष भी रह चुके हैं। सहवाग ने कहा कि रणबीर सिंह महेंद्र ने मेरी काफी मदद की थी, ये उनके लिए काफी बड़ा दिन है और मुझे लगता है कि मैं उनकी मदद कर सकता हूं।
 

यह भी पढ़ें- Haryana में आज से थम जाएगा चुनाव प्रचार, सभी पार्टीयों ने झोंकी अपनी ताकत


संबंधित समाचार