होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Chunav Result 2023 : 3 राज्यों में कांग्रेस का सफाया, शाम 6.30 बजे पीएम मोदी पहुंचेंगे BJP दफ्तर

Chunav Result 2023 : 3 राज्यों में कांग्रेस का सफाया, शाम 6.30 बजे पीएम मोदी पहुंचेंगे BJP दफ्तर

 

VidhanSabha Chunav Result 2023 :4 राज्यों के चुनाव (Assembly Elections Results) में भाजपा की आंधी ने 3 राज्यों में कांग्रेस का सफ़ाया कर दिया है। भाजपा मध्य प्रदेश के साथ-साथ राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी सरकार बना ली है। मतगणना में कांग्रेस तेलंगाना के अलावा कहीं सत्ता में नहीं बना पायी है। 

7.18 PM, 03 DEC-2023: Assembly Election

आज का दिन एतिहासिक है: PM मोदी
PM मोदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन वास्तव में एतिहासिक है। आज देश में सबका साथ सबका विकास की भावना की जीत हुई है। आज आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की भी जीत हुई है। आज भारत के विकास के लिए राज्यों की विकास की सोच की जीत हुई है। आज इमानदारी और पारदर्शिता की भी जीत हुई है। आज सुशासन की सरकार की जीत हुई है. 

7.00 PM, 03 DEC-2023: Assembly Election

BJP मुख्यालय पहुंचे पीएम मोदी

दिल्ली बीजेपी मुख्यालय में पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी, हुआ भव्य स्वागत।

6:16 PM, 03 DEC-2023: Assembly Election

भाजपा मुख्यालय पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यालय में कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगना हुआ शुरू

6:08 PM, 03 DEC-2023: Assembly Election

राजस्थान के CM अशोक गहलोत शाम 6:30 बजे राजभवन में राज्यपाल को इस्तीफा सौंपने जायेंगे। बता दें कि चुनाव नतीजों में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा है।

5:58 PM, 03 DEC-2023: Assembly Election

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचे भाजपा मुख्यालय

5:56 PM, 03 DEC-2023: Assembly Election

तेलंगाना की जनता ने इतिहास रचते हुए कांग्रेस पार्टी के पक्ष में जनादेश दिया: प्रयंका गांधी वाड्रा

यह प्रजाला तेलंगाना की जीत है। यह प्रदेश की जनता और कांग्रेस पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता की जीत है। तेलंगाना की जनता को तह-ए-दिल से धन्यवाद।कांग्रेस पार्टी तेलंगाना में शांति, समृद्धि और प्रगति के लिए संकल्पबद्ध है। राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की जनता ने कांग्रेस पार्टी को विपक्ष की भूमिका सौंपी है। जनता का फैसला सिर माथे पर।

 

5:23 PM, 03 DEC-2023: Assembly Election

विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के प्रदर्शन पर सांसद और वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान का जनादेश हम विनम्रतापूर्वक स्वीकार करते हैं - विचारधारा की लड़ाई जारी रहेगी।तेलंगाना के लोगों को मेरा बहुत धन्यवाद - प्रजालु तेलंगाना बनाने का वादा हम ज़रूर पूरा करेंगे। सभी कार्यकर्ताओं को उनकी मेहनत और समर्थन के लिए दिल से शुक्रिया।

 

 

5:13 PM, 03 DEC-2023: Assembly Election

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राजस्थान में बीजेपी के विधानसभा चुनावों में शानदार प्रदर्शन करने के बाद सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया को पोस्ट किया है और कहा कि खम्मा घणी राजस्थान! राजस्थान में भाजपा की भव्य विजय के लिए प्रदेश की जनता को हार्दिक धन्यवाद। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री  नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में राजस्थान की जनता ने सेवा, सुशासन और विकास पर मुहर लगाई है। कांग्रेस के तुष्टिकरण, अराजकता और भ्रष्टाचार के विरुद्ध यह जनादेश प्रदेश में भाजपा के नेतृत्व में विकास और जनकल्याण का नया सवेरा है। मैं सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई देता हूँ और जनता का आभार प्रकट करता हूँ।

 

5:06 PM, 03 DEC-2023: Assembly Election

CM अशोक गहलोत ने राजस्थान में कांग्रेस पार्टी की हार स्वीकार करते हुए सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

 

4:50 PM, 03 DEC-2023: Assembly Election

चुनाव नतीजों को लेकर PM मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि जनता-जनार्दन को नमन! मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के चुनाव परिणाम बता रहे हैं कि भारत की जनता का भरोसा सिर्फ और सिर्फ सुशासन और विकास की राजनीति में है, उनका भरोसा बीजेपी में है।  मैं उन्हें भरोसा देता हूं कि आपके कल्याण के लिए हम निरंतर अथक परिश्रम करते रहेंगे।

 

4:08 PM, 03 DEC-2023: Assembly Election

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व को इस जीत का श्रेय दिया

 

3:50 PM, 03 DEC-2023: Assembly Election

चुनाव आयोग के अब तक के आंकड़ों में ऐसी है स्थिति

छत्तीसगढ़

मध्यप्रदेश

राजस्थान

तेलंगाना

3:41 PM, 03 DEC-2023: Assembly Election

राजस्थान के CM अशोक गहलोत आज शाम 5:30 बजे राजभवन में गवर्नर से मुलाकात कर सकते हैं। बता दें कि चुनाव नतीजों में कांग्रेस को साफतौर पर हार मिलती दिख रही है, इसलिए माना जा रहा है कि अशोक गहलोत आज शाम ही अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं।

3:35 PM, 03 DEC-2023: Assembly Election

राजस्थान के सरदारपुरा सीट से जीते अशोक गहलोत 

3:32 PM, 03 DEC-2023: Assembly Election

टोंक सीट से सचिन पायलेट जीते, कुल 29,237 वोटों के अंतर से की जीत अर्जीत

3:26 PM, 03 DEC-2023: Assembly Election

दिमनी विधानसभा सीट पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर जीते, कुल 24 हजार से ज्यादा वोटों से कांग्रेस  उम्मीदवार को हराया

3:21 PM, 03 DEC-2023: Assembly Election

राजस्थान में विधानसभा चुनावों मे अब तक हारे हैं कांग्रेस के ये मंत्री

.खाजूवाला : गोविंद राम मेघवाल

.कोलायत : भंवर सिंह भाटी

.सपोटरा :रमेश मीना

.लालसोट : प्रसादीलाल मीना

.डीग-कुम्हेर :विश्वेन्द्र सिंह

.सिविल लाइंस :प्रताप सिंह खाचरियावास

. सिकराय : ममता भूपेश

.बानसूर : शकुंतला रावत

.कोटपूतली :राजेन्द्र यादव

.कोलायत : भंवर सिंह भाटी

.बीकानेर पश्चिम : बीडी कल्ला

.अंता:प्रमोद जैन भाया

3:10 PM, 03 DEC-2023: Assembly Election

चुनावों के रूझानों पर गडकरी ने जताई खुशी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने 3 राज्यों में भाजपा की जीत के रूझानों पर गुजरात में  कहा कि देश की जनता ने इस विधानसभा चुनाव में अपना मूड पेश किया है, विशेष रूप से मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भाजपा को बहुत अच्छी सफलता मिली है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार ने जो नीतियां अपनाई थीं, जनता ने उसे अपना समर्थन देकर हम विश्वास जताया है।

3:00 PM, 03 DEC-2023: Assembly Election

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे 53,193 के भारी अंतर से झालरापाटन सीट से जीतीं 

2:55 PM, 03 DEC-2023: Assembly Election

राजस्थान की विद्याधर नगर सीट से दीया कुमारी जीतीं। उन्हें कुल 158516 वोट मिले।

2:45 PM, 03 DEC-2023: Assembly Election

मध्य प्रदेश के रुझानों में भाजपा की जीत को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सोशल मीडिया के मेरे मित्रों पूरे कैंपने के दौरान आपका जो प्यार, सहयोग और स्नेह मिला, वो अद्भुत और अभूतपूर्व रहा था। आपके प्यार और सहयोग के जरिए आज  भाजपा ने मध्य प्रदेश में ऐतिहासिक सफलता हासिल की

2:15 PM, 03 DEC-2023: Assembly Election

पिंडवाड़ा आबू सीट बीजेपी प्रत्याशी समाराम ने जीत हासिल की है। उन्होंने कुल 13094 वोटों से जीत हासिल की।

2:00 PM, 03 DEC-2023: Assembly Election

चुनाव आयोग के अब तक के आंकड़ों में ऐसी है स्थिति

छत्तीसगढ़

तेलंगाना

मध्य प्रदेश

राजस्थान

1:45 PM, 03 DEC-2023: Assembly Election

रुझानों में छत्तीसगढ़ में बीजेपी को बहुमत पर पूर्व सीएम रमन सिंह ने कहा कि जनता ने भूपेश बघेल के घमंड को तोड़ दिया है।

1:36 PM, 03 DEC-2023: Assembly Election

चार राज्यों के विधानसभा चुनावों का पहला नतीजा सामने आ गया है। इसमें भारत यजुबान पार्टी के युवराज रोत विजयी रहे हैं। वह राजस्थान की खोरा सीट से प्रतियोगी हेै। उन्होंने भाजपा के सुशील कटारा और कांग्रेस के ताराचंद भगौरा को हराया है। प्रिंस रोत करीब 70 हजार के बड़े अंतर से जीते हैं।

1:31 PM, 03 DEC-2023: Assembly Election

छत्तीसगढ़ के चुनावों में रुझानों में बीजेपी को मिले बहुमत के बाद बीजेपी दफ्तर में जश्न का माहौल है। ढोल-नगाड़े पर कार्यकर्ता नाच-गा रहे हैं।  छत्तीसगढ़ में बीजेपी 53 और कांग्रेस 34 सीटों पर आगे चल रही है।

1:00 PM, 03 DEC-2023: Assembly Election

चुनाव आयोग के अब तक के आंकड़ों में ऐसी है स्थिति

तेलंगाना

मध्यप्रदेश

छत्तीसगढ़

12:55 PM, 03 DEC-2023: Assembly Election

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गृह जिले की 10 विधानसभा की सीटों में फिलहाल 8 सीटों पर भाजपा व 2 सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है। अब तक बीजेपी ने रुझानों में बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है

12:40 PM, 03 DEC-2023: Assembly Election

छत्तीसगढ़ चुनावों की मतगणना में 90 में भाजपा कुल 53 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं भूपेश बघेल के नेतृत्व में चुनाव लड़ रही कांग्रेस 36 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है और GGP 1 सीट पर आगे चल रही है।

 मध्यप्रदेश में 230 पर जारी मतगणना में भाजपा 161 सीटों पर आगे है। और कांग्रेस पार्टी सिर्फ 66 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है और BSP 2 सीटों पर आगे है।

 

राजस्थान में इस समय तक मतगणना के आधार पर भाजपा 113 सीटों पर आगे है। वहीं 70 सीटों के साथ कहीं अधित पीछे चल रही है और BSP 2 सीटों पर आगे चल रही है।

12:22 PM, 03 DEC-2023: MP Assembly Election

.शिवराज सिंह चौहान (सीएम)- बुधनी से आगे
.नरोत्तम मिश्रा (गृह मंत्री) - दतिया से पीछे चल रहे हैं।
. विश्वास सारंग (स्वास्थ्य मंत्री) - नरेला से पीछे
.कमलनाथ (पूर्व सीएम) - छिंदवाड़ा से आगे
.नरेंद्र सिंह तोमर (केंद्रीय मंत्री) - दिमनी में आगे
.फग्गन सिंह कुलस्ते (केंद्रीय मंत्री) - निवास के पीछे
.प्रह्लाद पटेल (केंद्रीय मंत्री) - नरसिंहपुर - आगे
.गणेश सिंह (मप्र, सतना) - सतना से आगे
.रीति पाठक (एमपी सीधी) - सीधी से आगे

12.05 PM, 03-DEC-2023:

छत्तीसगढ़ में मतगणना में 90 में भाजपा ने कुल 48 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं भूपेश बघेल के नेतृत्व में चुनाव लड़ रही कांग्रेस 40 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

दूसरी ओर मध्यप्रदेश में 230 पर जारी मतगणना में भाजपा 157 सीटों पर आगे है। और कांग्रेस पार्टी सिर्फ 71 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

राजस्थान में एक बार प्रदेश का जनता ने सत्ता परिवर्तन के संकेत दे दिए हैं । राजस्थान में इस समय तक मतगणना के आधार पर भाजपा 111 सीटों पर आगे है। वहीं 70 सीटों के साथ कहीं अधित पीछे चल रही है।

सिर्फ तेलंगाना ही एकमात्र राज्य है जहां कांग्रेस पार्टी 68 सीटों पर अपनी बढ़त बनाए हुए है और BHRS 36 सीटों पर आगे चल रही है


संबंधित समाचार