होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

UttaraKhand News: रूद्रप्रयाग में 5 वर्षीय बच्चे पर गुलदार का हमला, गंभीर रूप से हुआ घायल

UttaraKhand News: रूद्रप्रयाग में 5 वर्षीय बच्चे पर गुलदार का हमला, गंभीर रूप से हुआ घायल

 

उत्तरखंड के रूद्रप्रयाग जिलें से बड़ी खबर सामने आयी है, जहां खलिया गांव में 5 वर्षीय बच्चे पर गुलदार ने हमला कर दिया। यह हमला इतना खतरनाक था कि बच्चे के सिर, पैर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। बच्चे का उपचार फिलहाल जिला अस्पताल में चल रहा है। डॉक्टरों ने की स्थिति में सुधार और खतरे से बाहर बताई है।

बता दें कि 70 प्रतिशत से अधिक वन क्षेत्र वाले उत्तराखंड में बीते काफी लंबे समय से गुलदार के हमले सामने आ रहे है। अकेले 2023 में वन्य जीवों और इंसानों के बीच कई टकराव दिखाई दिए। जिनमे 40 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। जिसमें से गुलदार द्वारा 13 लोगों की जान गंवाई है। वहीं इस टकराव में कुल 82 गुलदार भी मारे जा चुके हैं। वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार रूद्रप्रयाग में बीते 8 सालों में 7 लोगों को इन हमलों के चलते अपनी जान गंवानी पड़ी है। 

ये भी पढ़ें- हिमाचल में बढ़ती ठंड़ का सितम जारी, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट


संबंधित समाचार